Giridih

गिरिडीह के सलूजा गोल्ड स्कूल के प्रतिभागियों ने जूडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीते रजत और कांस्य पदक

Giridih: सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने एक बार सेल्फ डिफेंस से जुड़े प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया है और इंटर स्टेट जूडो प्रतियोगिता में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने कई पदक जीतने में सफलता हासिल किया. रामगढ़ में राज्य जूडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीनदिवसीय प्रतियोगता में राज्य के हर जिले से कई प्रतिभागी शामिल हुए.इसमें सलूजा गोल्ड स्कूल के भी कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

प्रतियोगिता में स्कूल की आठवीं की छात्रा खुसाली का प्रदर्शन बेहद जबरदस्त रहा और खुसाली रजत पदक जीतने में सफल रही. क्लास 9 के ही अजमल आलम भी रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया. जबकि 7 क्लास के प्रियांशु कुमार, क्लास थ्री के ही आशीष कुमार वर्ग, कुंदन महतो भी कांस्य पदक जीत कर जिला स्तर पर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया. छात्र छात्राओं के इस प्रदर्शन पर स्कूल के डायरेक्टर जोरावर सिंह सलूजा और प्रिंसिपल नीता दास ने बधाई देते हुए कहा कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर स्कूल के प्रतिभागियों ने स्कूल का नाम बढ़ाया.

Related Articles

Back to top button