Jamshedpur

स्कूल के बाहर बच्चों के विवाद में अभिभावकों ने की मारपीट

Jamshedpur : साकची के काशीडीह हाई स्कूल के बाहर  शुक्रवार को  दो बच्चों के आपसी विवाद के बाद उनके अभिभावकों ने आपस में मारपीट कर ली. इस बीच बच्चे और अभिभावकों में जमकर मारपीट हुई. घटना की जानकारी पाकर जब एक पंडित बीच-बचाव के लिए पहुंचे तब उसकी भी अभिभावकों ने मिलकर पिटाई कर दी. घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराकर दोनों पक्ष के लोगों को वहां से चलता किया. घटना के बाद किसी पक्ष ने भी मामले की जानकारी साकची थाने में नहीं दी है.

इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर में चोरों का आतंक जारी, थाना से सटे दिंदली बाजार में चोरी, व्यवसायी प्रतिष्ठान बंद कर पहुंचे थाना

Related Articles

Back to top button