JharkhandLead NewsRanchi

पतरातू डैम में बढ़ रहा वाटर लेवल, कभी खोला जा सकता है गेट

Ranchi: लगातार हो रही बारिश से रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू प्रखंड के पतरातू डैम (नलकारी नदी) में जलस्तर बढ़ रहा है. इसके मद्देनजर प्रशासक (शेष परिसंपत्ति पीटीपीएस पतरातू) द्वारा कहा गया है कि कभी भी डैम का गेट खोला जा सकता है. इस संबंध में पतरातू डैम व नलकारी नदी के आसपास रहने वाले सभी आम जनों से अनुरोध किया गया है कि नदी के आसपास ना जायें. स्वयं सावधान रहें एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जानकारी दें. रामगढ़ जिला प्रशासन ने भी इस संबंध में जारी सूचना के आधार पर सावधानी बरतने की अपील की है

Related Articles

Back to top button