JharkhandLead NewsNEWSRanchi

एक बार फिर अल्बर्ट एक्का चौक और किशोरगंज चौक पर फुट ओवर ब्रिज बनाने को एजेंसी की तलाश में लगा जुडको

Ranchi: राज्य सरकार की ओर से मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक और किशोरगंज चौक पर फुट ओवर ब्रिज बनाने की योजना है. इसके लिए जुडको (झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड) की ओर से एक बार फिर ई-टेंडर जारी किया गया है. किशोरगंज चौक के लिए तो आठवीं बार निविदा जारी की गई है जबकि अल्बर्ट एक्का चौक के लिए तीसरी बार. जुडको के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (टेक्निकल) के मुताबिक दोनों जगहों पर फुट ओवर ब्रिज के साथ-साथ एस्क्लेटर्स की भी सुविधा होगी. 8 मई तक दोनों कार्यों के लिए ऑनलाईन आवेदन किए जा सकते हैं.

इतने की है योजना

अल्बर्ट एक्का चौक पर बनने वाले फुट ओवर ब्रिज के लिए जुडको ने 17.69 करोड़ रुपये की योजना तय कर रखी है. इसके लिए आवेदन करने वाले को टेंडर डॉक्यूमेंट के लिए 25 हजार रुपये देने होंगे (नन रिफंडेबल). बिड सिक्युरिटी मनी के तौर पर 17.69 लाख रुपये लगेंगे जो रिफंडेबल होंगे.

किशोरगंज चौक के फुट ओवर ब्रिज के लिए 460.243 लाख रुपये की योजना है. टेंडर डॉक्यूमेंट के तौर पर 10 हजार रुपये और बिड सिक्युरिटी मनी के तौर पर 4.60 लाख रुपये लगेंगे. विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट  http://www.jharkhandtenders.gov.in  की मदद लेनी होगी. कचहरी चौक, रांची स्थित जुडको  कार्यालय से भी मदद ली जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: नर्सिंग सिलेबस के बदलाव की तैयारी, 30 अप्रैल तक सरकार ने मांगे सुझाव

Related Articles

Back to top button