
Ranchi: नर्सिंग सिलेबस में बदलाव की तैयारी में राज्य सरकार लगी है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड के मुताबिक राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग संस्थानों में विभिन्न नर्सिंग पाठ्यक्रम शुरू करने को एनओसी प्रदान किए जाने की प्रक्रिया पूर्व से निर्धारित की गयी थी. इसमें अब वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संशोधन की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में नर्सिंग संस्थानों में नर्सिंग पाठ्यक्रम शुरू करने को सरकार से एनओसी प्रदान किए जाने संबंधी संकल्प विभागीय वेबसाइट http://www.jharkhand.gov.in/health पर जारी किया जा चुका है.
विभागीय संयुक्त सचिव सीमा कुमारी उदयपुरी ने नर्सिंग प्रक्षेत्र से संबंधित व्यक्तियों, संस्थानों, अस्पतालों से नर्सिंग सिलेबस के संबंध में विचार मांगे हैं. कहा है कि वेबसाइट पर जारी प्रारूप का अध्ययन किया जाए. इसके बाद अपनी आपत्ति, मंतव्य या सुझाव 30 अप्रैल तक विभागीय कार्यालय में उपलब्ध करा दें. मेल [email protected] के जरिये भी इसे शेयर किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: रांची ओपन टेनिस चैंपियनशिप 2023: अथर्व, सुमित, राजन अपने ग्रुप में बने चैंपियन, रफीक और आयशा युगल में विनर




