
Patna : मुंगेर के तारापुर प्रखंड में 110 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा था. हालांकि शाम चार बजे के करीब मानिकपुर पंचायत के लखनपुर में मतदान केंद्र संख्या आठ एवं दस पर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गये. दोनों प्रत्याशियों के समर्थक इतने उग्र थे कि पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं माने. इस दौरान उन्होंने पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया.
इसे भी पढ़ें :राज्य में अक्षम सरकार, अपराधी बेलगामः रघुवर दास
पुलिस ने संभाला मोर्चा, किया बल प्रयोग
झड़प होते देख पुलिस ने तुरंत ही मोर्चा संभाल लिया. केंद्र में उपस्थित सुरक्षा बलों ने दोनों पक्षों पर हल्का बल प्रयोग किया. इसके उपरांत मतदान केंद्र के बाहर दोनों प्रत्याशी के समर्थक पुलिस गाड़ी पर पथराव कर दिया. पथराव में मुफस्सिल थाना के सर्किल इंस्पेक्टर रिशु कुमारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. गाड़ी के आगे और पीछे का शीशा चकनाचूर हो गया.
सूचना मिलते ही तारापुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया.
इसे भी पढ़ें :वॉयरल ऑडियो पर बोले इरफान – ई एसडीओ-फेसडीओ क्या है, अफसरों को झाड़ेंगे नहीं तो क्या चुम्मा लेंगे
इस संबंध में मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक पुलिस बल की महिला पुलिस अधिकारी ऋषि कुमारी ने बताया- ‘एक युवक काफी देर से इस मतदान केंद्र पर बार-बार आवाजाही कर रहा था.
मना करने के बावजूद वह मतदान केंद्र के अंदर घुस गया. हम लोग जब पकड़ने दौड़े तो वह लोगों से ही मारपीट कर भागने लगा.
फिर दोनों ओर के समर्थकों में हाथापाई शुरू हो गयी. हम लोगों ने तुरंत एक्शन लिया. वे लोग परिसर से भाग खड़े हुए, जिसके बाद मतदान शुरू हो गया.
इसे भी पढ़ें :तापसी पन्नू की फिल्म रश्मि रॉकेट का ट्रेलर हुआ आउट, Ranchi में हुई थी शूटिंग, देखें VIDEO




