JamshedpurJharkhandJharkhand Panchayat

PANCHAYAT ELECTION JHARKHAND : जिला समाहरणालय और घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में बना नियंत्रण कक्ष

13 मई की सुबह छह बजे से निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने तक तीन पालियों में कार्यरत रहेंगे दोनों नियंत्रण कक्ष

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम की जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त विजया जाधव के आदेशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया के सतत निगरानी एवं सफल संचालन के लिये समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष एवं घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. यह दोनों नियंत्रण कक्ष 13 मई शुक्रवार की सुबह छह बजे से निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने तक तीन पालियों में कार्यरत रहेगा. जिला नियंत्रण कक्ष के तीन पालियों में 21 एवं घाटशिला अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में 26 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

कर्मियों को दिये गये जरुरी दिशा-निर्देश

इस बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) ने चुनाव के सफल संचालन को लेकर सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये हैं. उन्हें खासतौर पर निदेशित किया गया है कि मतदान के दिन मतदान से संबंधित विभिन्न प्रतिवेदन संकलित कर राज्य निर्वाचन आयोग को ससमय उपलब्ध करायें. इसे लेकर नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी के निर्देशानुसार पर सभी कार्य करेंगे. इसके अलावा अन्य दिनों में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर लगातार नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहेंगे. सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्धारित समय पर नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों के निर्वह्न का निर्देश दिया गया है.

जिला व अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर जारी

इस दौरान जिला एवं अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर भी जारी किया गया है. इसके तहत जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर- 0657-2230014, 0657-2230015, 0657-2230017, 9431592718, 8987510050 होगा, जबकि घाटशिला अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का नंबर-06585-291094, 06585-291095 है.

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के कैंपबेल विल्सन को एयर इंडिया की कमान, सिंगापुर एयरलाइंस में रहा है लंबा अनुभव

Related Articles

Back to top button