Dhanbad

धनबाद : रेडक्रॉस सोसाइटीज बंद पड़े एंबुलेंस को फिर से करेगा शुरू

Dhanbad : रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद इकाई की बैठक गुरुवार को सोसाइटीज भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता सचिव डाॅ आरएन ठाकुर ने की. रेडक्रॉस सोसाइटीज के अंतर्गत चलने वाले कार्यक्रम की भी चर्चा की गई. जिसमें पिछले कई महीने से एंबुलेंस खराब है, उसे चालू करने की बात पर चर्चा की गई.
सचिव सह कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ आरएन ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2021-22 तक पीऑडिट हो चुका है तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 का ऑडिट भी जल्द करा लिया जायेगा. ऑडिट कराने के बाद आमसभा बुलाई जायेगी तथा उसके बाद पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा.

उन्होंने बताया कि अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में रेडक्रॉस भवन में रेडक्रॉस सदस्यों एवं अन्य लोगों के द्वारा रक्तदान किया जायेगा. रक्तदान शिविर का आयोजन कर रेडक्रॉस सोसाइटीज अपनी पुरानी क्रियाकलापों को करने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है.
बैठक में सचिव तथा कार्यपालक दंडाधिकारी डाॅ आर एन ठाकुर के अलावा पूर्व सचिव सह कार्यपालक दंडाधिकारी बंधु कच्छप, आईएमए के झारखंड अध्यक्ष डाॅ ए के सिंह, रेडक्रॉस के पूर्व सचिव कौशलेंद्र सिंह, मधुरेंद्र सिंह, मनीष रंजन, अरुण बरनवाल, वाईएन नरूला, जितेंद्र अग्रवाल, आर एन सिन्हा, मो अलाउद्दीन, आशीष अग्रवाल, देवेन्द्र कुमार, रंजीत जायसवाल, अनिल भगत, आशीष अग्रवाल, हेमराज चौहान, अजित कुमार, अरविंद कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सिंह, श्वेतांबरा पाठक एवं नीता सिन्हा आदि शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button