
Palamu : देश में महिला हिंसा और रेप की घटनाएं थम नहीं रही हैं. इस क्रम में पलामू जिले से भी बुरी खबर आयी है. यहां एक महिला का निर्वस्त्र अवस्था में बरामद किया गया है. महिला की पहचान हो गयी है. वह सोमवार से लापता थी. उसकी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था. शनिवार की शाम उसकी लाश गांव से सटे क्रशर से बरामद की गयी.
इसे भी पढ़ें : अल्पसंख्यक शरणार्थियों को देश का नागरिक बनाकर भाजपा उनका अधिकार दे रही हैः अमित शाह
रामगढ़ की रहने वाली थी महिला
जानकारी के अनुसार महिला रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत क्षेत्र की निवासी थी. महिला की पुत्री ने बताया कि उसकी मां सोमवार शाम चार बजे बाजार के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक नहीं पहुंचने पर सभी घबरा गये. इसकी सूचना बड़े पापा व बड़ी मम्मी को दी.
बताया कि सोमवार रात उसकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ नहीं पता चला. इसके बाद गुरुवार की शाम रामगढ़ थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दियागया. रामगढ़ थाना पुलिस ने आवेदन का आधार पर खोजबीन शुरू की.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection: 4th फेज की 15 सीटों में से 10 पर शाम 5 बजे तक होगा मतदान
मजदूरी कर घर चलाती थी महिला
खोजबीन के क्रम में गांव के पास स्थित क्रशर के कुछ दूरी पर महिला का शव बरामद किया गया. महिला की पुत्री ने बताया कि उसके पिता का निधन आठ वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गया था. मां गांव में ही मजदूरी कर हम सभी का पालान पोषण कर रही थी. एक भाई बाहर में मजदूरी का काम करता है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है.
जल्द हो जायेगा मामले का उद्भेदन: एसडीपीओ
डीएसपी संदीप गुप्ता ने बताया कि अभी अनुसंधान कार्य चल रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं. शीघ्र ही दोषियों को पकड़ लिया जायेगा. मौके पर चैनपुर इंस्पेक्टर व रामगढ़ थाना प्रभारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : पलामू : सिंगरा में बना रेलवे का दूसरा अंडर पास, सात घंटे ट्रेनों का परिचालन बंद रहा, बीडीएम-अप व डाउन ट्रेन रही रद्द




