JharkhandPalamu

Palamu : दो नक्सलियों के परिवारों को मिली जमीन, आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति के तहत उपायुक्त ने जमीन बंदोबस्त के दिये कागजात

Palamu : आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत समर्पण कर चुके पलामू के दो नक्सलियों के परिवारों को बुधवार को जमीन मुहैया करायी गयी. उपायुक्त शशि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने समाहरणालय में समर्पण कर चुके दोनों नक्सलियों के परिजनों को जमीन बंदोबस्त के कागजात सौंपे.

जिले के विश्रामपुर के कौड़िया निवासी कृष्णा सिंह एवं नौडीहाबाजार के पाल्हे निवासी राजेंद्र कुमार भुईयां के नाम पर की गयी जमीन की बंदोबस्ती संबंधी कागजात उनके परिजनों को उपलब्ध कराया गया. कृषि-आवास के लिए गैरमजरूआ मालिक भूमि की बंदोबस्ती की गयी है. मौके पर अभियान एसपी अरूण कुमार सिंह एवं अंचल अधीकारी रामनरेश सोनी भी थे.

इसे भी पढ़ें – स्कॉलरशिप घोटाला : भाजपा ने कहा- सीएम चला रहे जुबानी तीर, 10 महीने से खाली हाथ बैठी है हेमंत सरकार

रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है

उपायुक्त ने कहा कि आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति के तहत मिलनेवाले लाभों को उनके परिवार तक पहुंचाने का कार्य पलामू जिला प्रशासन कर रहा है. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से उनके परिवार के सदस्यों को जमीन मुहैया करायी गयी है और उन्हें रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है. जिला प्रशासन व सरकार का प्रयास है कि जो नक्सली समर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़े हैं, उन्हें बेहतर जिंदगी जीने का अवसर मिले.

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि समाज की मुख्यधारा से जोड़नेवाले व्यक्तियों को सरकार, पलामू जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सहयोग कर रहा है. उन्होंने मुख्यधारा से जुड़ कर बेहतर जीवन जीने का आह्वान किया है.

उपायुक्त ने भूमि की बंदोबस्ती की शर्तों के अनुसार अंचलाधिकारी को बंदोबस्तधारी के बंदोबस्ती की लगान, भूमि का दखल कब्जा मापी करा कर देने का निर्देश दिया है. वहीं बंदोबस्तधारी को लगान एवं शेष वगैरह नियमित रूप से अदा करने की बात कही है. साथ ही उन्होंने कहा है कि बंदोबस्ती की गयी जमीन विरासत योग्य होगी. किसी भी प्रकार से इसका स्थानांतरण वैद्य नहीं होगा. बंदोबस्ती भूमि को सांस्थिक अनुसूचित बैंक के पास केवल बंधक रखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें – अभी जेल की ही रोटी खानी पड़ेगी हरिनारायण राय को,सजा में मुरव्वत नहीं

Related Articles

Back to top button