
Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गयी. इस दौरान दो चोर पकड़े गये. उनके पास से चोरी के कई गहने सहित गोलियां, खोखे सहित अन्य सामान बरामद किये गये. दोनों लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे.
चैनपुर थाना क्षेत्र में 30 एवं 31 जुलाई 2020 की रात्रि चोरी की घटना हुई थी. इस संबंध में चैनपुर थाना कांड सं. 299/2020 2.8.2020 धारा 457/380/34 भा.द.वि. दर्ज कराया गया था. उक्त कांड को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार टीम बनायी गयी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम कार्रवाई कर रही थी.
इसे भी पढ़ें – मिडिल क्लास की टूट चुकी है कमर, सत्ता को खुश करने के लिए मीडिया भटका रहा ध्यान
कर्ज के कारण बंद हो गयी दुकान
मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ ने बताया कि गठित टीम द्वारा चैनपुर के बंदुआ निवासी सहज्जाद मियां को 4 अगस्त 2020 को गिरफ्तार किया गया और उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी. उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे पूर्व में चैनपुर के बिचला मुहल्ला निवासी देवचन्द प्रसाद की अलमीरा की दुकान में काम करते थे, परंतु इनके मालिक देवचन्द प्रसाद काफी कर्ज में हो गये थे और उनकी दुकान बंद हो गयी थी, जिस कारण वे मुझे घर का दिन में रैकी कर बताते थे कि कौन सा घर खाली है.
उस घर में सहज्जाद मियां और देवचन्द दोनों मिल कर रात में चोरी करने लगे. इसी बीच में 30 एवं 31 जुलाई की रात्रि कृष्णा प्रसाद एवं उपेन्द्र नाथ के खाली घर में चोरी की तथा 1 अगस्त को दोबारा उपेन्द्र नाथ के घर में दिन में चोरी करने का प्रयास किया. उसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके घर से तलाशी के क्रम में दो 7.65 की गोली, एक एके-47 की गोली, 315 का एक खाली खोखा के साथ-साथ चोरी के कई सामानों को बरामद भी किया. सहज्जाद मियां के बताये अनुसार देवचन्द प्रसाद 4 अगस्त को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों के घर से चोरी कर रखे कई सामानों को बरामद किया गया.
उल्लेखनीय है कि सहज्जाद मियां के पास से अवैध रूप से दो 7.65 की गोली, एक एके 47 की गोली, 315 की एक खाली खोखा रखने-बरामद होने के संदर्भ में अलग से चैनपुर थाना कांड स. 310/2020, 4.8.2020 धारा 25 (1-बी) ए. आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है. इसमें कार्रवाई की जा रही है. उक्त दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
क्या-क्या मिला चोरों के पास से
चोरों के पास से दो जोड़ा चांदी की पायल, दो जोड़ा सोने जैसा झुमका, एक सोने जैसा मंगलसूत्र, एक सोने जैसा बजरंग बली का लॉकेट, नाक की नथिया, चार चांदी की बिछिया, दो चांदी की अंगूठी, एक चांदी का हार, एक मांगटीका, दो हजार रुपये नगद, दो 7.65 की गोली, एक एके 47 की गोली, 315 का एक खाली खोखा, एक मोती की माला आदि बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें – सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: केंद्र ने बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश मानी




bookmarked!!, I like your blog!
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Thanks so much for the blog post.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.