JharkhandPalamu

पलामू: टीपीसी उग्रवादियों ने क्रशर मालिक और जेसीबी चालक को पीटा, क्रशर को कराया बंद

Palamu: नक्सलियों और उग्रवादियों के कथित सफाये के बीच आए दिन उग्रवादियों द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. लेवी के लिए नक्सली और उग्रवादी लगातार इलाके में अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं. पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से ताजा मामला समाने आया है.

छतरपुर के सुदूरवर्ती केरकी गावं में भी लेवी के लिए टीपीसी उग्रवादियों ने एक क्रशर को बंद करा दिया और उसके मालिक और जेसीबी चालक की पिटायी की. घटना के बाद से इलाके में उग्रवादियों का दहशत है.

इसे भी पढ़ें – #Internet के अभाव में धूल फांक रहा रांची यूनिवर्सिटी का इन्फॉर्मेशन व नॉलेज ई-सेंटर

चालक की उग्रवादियों ने की थी पिटायी

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के केरकी गांव में सोमवार की रात क्रशर मालिक माया प्रसाद गुप्ता व उसके जेसीबी के चालक पीयूष कुमार की टीपीसी उग्रवादियों ने जमकर पिटायी की. जेसीबी को क्षतिग्रस्त किया. बताया गया कि टीपीसी उग्रवादी संगठन के नाम पर हथियारों से लैश 8-10 की संख्या में उग्रवादी केरकी स्थित कुटिया के समीप चल रहे क्रेशर पर आ धमके.

उग्रवादियों ने क्रशर को बंद कराते हुए वहां मौजूद जेसीबी चालक पीयूष की पिटायी की और क्रशर के मुंशी को अपने साथ लेकर केरकी स्थित माया प्रसाद के घर पहुंचे. वहां उन्होंने माया प्रसाद की भी लाठी डंडों से पिटायी कर दी. माया प्रसाद गंभीर रूप से घायल हैं.

गौरतलब है कि 2017 में भी लेवी के लिए उग्रवादियों ने माया प्रसाद के क्रशर पर जमकर उत्पात मचाया था और तोड़फोड़ की थी. बताया जाता है कि टीपीसी संगठन को लेवी न मिलने से नाराज होकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद क्रशर संचालकों और ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है.

थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. लेकिन किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है.

इसे भी पढ़ें –मुख्यमंत्री योगी के असंवैधानिक बयान पर चुनाव आयोग की चुप्पी खटकने वाली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button