Khas-KhabarNational

जामिया के बाद दिल्ली के सीलमपुर में CAA के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक, भारी संख्या में पुलिस तैनात

New Delhi: दिल्ली के जामिया इस्लामिया के बाद अब सीलमपुर इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुआ है. पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया, इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और कई बसों को नुकसान पहुंचाया.

इसे भी पढ़ेंःखूंटी: नक्सलियों ने बम से उड़ाया सामुदायिक भवन, जांच में जुटी पुलिस

विरोध-प्रदर्शन करती बेकाबू भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तथा लाठीचार्ज किया. दिल्ली पुलिस के डीसीपी पहुंच गए हैं, प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है.

फिलहाल स्थिति सामान्य

मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में हालात सामान्य करने की लगातार कोशिश हो रही है. दिल्ली पुलिस के डीएसपी मौके पर मौजूद है. वहीं कुछ स्थानीय लोगों की मदद से प्रदर्शनकारियों को शांत कराया जा रहा है.

प्रदर्शन के दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और पथराव हुआ है.

इसे भी पढ़ेंः2017 में ही पीएम मोदी से कहा था कि लोग कहने लगे हैं कि इससे अच्छी हेमंत सरकार थीः सरयू

पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीलमपुर टी प्वाइंट पर लोग एकत्र हुए और दोपहर करीब बारह बजे विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ. प्रदर्शनकारी सीलमपुर से जाफराबाद की ओर बढ़ रहे थे.

प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और सरकार के विरोध में नारे लगाये. सीलमपुर चौक पर सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की तब उनके बीच संघर्ष हुआ.

प्रदर्शन में शामिल मोहम्मद सादिक ने न्यूज एजेंसी पीटीआइ को बताया कि उनका यह विरोध जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई तथा देश में एनआरसी लागू करने के लिए तैयार की जा रही पृष्ठभूमि के खिलाफ है.

कासिम नामक एक अन्य व्यक्ति ने कहा ‘‘देश में एनआरसी लागू नहीं होना चाहिए. हमारा विरोध इसी बात को लेकर है. पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है ताकि एनआरसी को देश भर में लागू किया जाए.’’

मोबाइल रिपेयरिंग का काम सीख रहे आइटीआइ के नूर ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के जरिये हिंदू मुसलमानों के बीच दरार पैदा की जा रही है.

उन्होंने कहा ‘जामिया में अगर विरोध प्रदर्शन हुआ भी था तो भी पुलिस को लायब्रेरी और परिसर में घुसने का हक नहीं था.’ जाफराबाद थाने के बाहर भी प्रदर्शन हुआ और पुलिस के खिलाफ नारे लगाए गए.

इसे भी पढ़ेंःमुख्यमंत्री योगी के असंवैधानिक बयान पर चुनाव आयोग की चुप्पी खटकने वाली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button