JharkhandLead NewsPalamu

पलामू: सड़क पार रही महिला को हाइवा ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया जपला-हैदरनगर सड़क जाम

Palamu: ज़िले में रविवार की सुबह हैदरनगर-जपला मुख्य पथ के दीवनबिगहा गांव के समीप सड़क पार कर रही एक महिला हादसे की शिकार हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए हैं और सड़क जाम कर धरना दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: साहिबगंज: आदिवासी सरना धर्म कोड लागू करें केंद्र सरकार- सालखन मुर्मू

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह सड़क पार कर रही दीवान बिगहा निवासी 50 वर्षीय महिला शिला देवी को तेज रफ्तार हाइवा में धक्का मार दिया. धक्के से शिला देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर ग्रामीण उग्र हो गए हैं और मुखिया जमुना यादव के नेतृत्व में सड़क जाम कर दिया है. सड़क करीब दो घंटे से जाम है.

मुखिया जमुना यादव ने मृतका के आश्रित को पांच लाख मुआवजा औऱ दोषी हाइवा चालक की गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही प्रशासन से हाइवा के परिचालन पर गाइडलाइन जारी करने का आग्रह किया है. कहा कि हाइवा की वजह से आये दिन दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है. इसपर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को औऱ तेज किया जाएगा.

हादसे औऱ जाम की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी है. हुसैनाबाद के अंचल पदाधिकारी राजीव नीरज ने बताया कि मृत महिला के आश्रित को एक लाख रुपए मुआवजा देने का प्रावधान है. थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि हाइवा को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दो घंटे से जपला-हैदरनगर मुख्य पथ जाम है. लोग टायर जलाकर सड़क जाम कर बैठे हैं. जाम में सड़क के दोनों छोर पर कई वाहन फंसे हैं. धक्का मारने के बाद हाइवा फरार बताया जाता है.

Related Articles

Back to top button