
Palamu: पलामू के छतरपुर और हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया.
छतरपुर विस क्षेत्र अंतर्गत पाटन के शोले और मुरमा में जहां पार्टी प्रत्याशी राधाकृष्ण किशोर को जिताने की अपील की, वहीं हुसैनाबाद विस क्षेत्र के हरिहरगंज में निवर्तमान विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के पक्ष में माहौल तैयार किया.
इसे भी पढ़ें – देखें वीडियो कैसे स्वास्थ्य मंत्री ने विरोधी को दी गाली, कहा- चुनाव नहीं लड़ता तो औकात बता देता
कुशल प्रत्याशी हैं राधाकृष्ण किशोर
पाटन के शोले जनसभा के दौरान आजसू सुप्रीमो ने कहा कि छतरपुर विधानसभा सीट से आजसू प्रत्याशी निवर्तमान विधायक राधाकृष्ण किशोर सबसे कुशल प्रत्याशी हैं.
छतरपुर में केला का बागान हर हाल में सजेगा. यहां की जनता द्वारा किशोर को दिया गया आशीर्वाद सूद सहित वापस करेंगे. यहां की जनता के हर सुख दुःख में साथ देने की जवाबदेही किशोर की नहीं, बल्कि उनकी है.
उन्होंने कहा कि सभी दल लेते हैं, लेकिन मेरा दल दिल देने का काम करता है. आजसू पार्टी सरकार में आयेगी तो पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम करेगी.
पार्टी प्रत्याशी राधाकृष्ण किशोर ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र का उनके द्वारा चहुंमुखी विकास किया गया.
इसे भी पढ़ें – चंदवा में हुए नक्सली हमले का घटनाक्रमः तीन ओर से तीन स्थानों पर घात लगाये बैठे थे नक्सली
किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था, सड़क, पेयजल आपूर्ति, पुल पुलिया का निर्माण सहित विकास के कई काम किये गये हैं.
उधर, हुसैनाबाद के हरिहरगंज स्थित सीता उच्च विद्यालय में चुनावी सभा के दौरान सुदेश महतो ने कुशवाहा शिवपूजन के समर्थन में सभा की.
उन्होंने कहा कि आजसू गरीबों, दलितों, वंचितों के न्याय की पक्षधर रही है. उन्होंने कहा कि सहिया, सेविका व पारा शिक्षक झारखंड के माटी से जुड़े हुए हैं. इनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा.
उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए आजसू प्रतिबद्ध है. अपने कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनायीं.
इसे भी पढ़ें – #Dhanbad : निरसा में स्कॉर्पियो से 8 लाख 12 हजार कैश जब्त



