Bokaro

बोकारो: कोनार नदी में नहाने गए तीन युवकों में से एक की डूबने से मौत, एक घंटे बाद निकाला शव

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी ओवरब्रिज के नीचे कोनार नदी में नहाने के क्रम में तीन युवकों में से एक 28 वर्षीय युवक की मौत पानी में डूबने से हो गयी. घटना गुरुवार अपराह्न चार बजे की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय निशन हाट कॉलोनी निवासी गणेश राम का 28 वर्षीस पुत्र राकेश कुमार,डीवीसी कर्मी भादो उरांव का पुत्र बिष्णु उरांव तथा निक्कू यादव गुरुवार को भीषण गर्मी एवं उमसे से निजात पाने को लेकर डीवीसी ओवरब्रिज के नीचे कोनार नदी में नहाने के लिए गया. नहाने के क्रम में राकेश नदी में लगभग बारह फीट गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूब गया. राकेश को पानी में डूबता देख उसे बचाने के लिए बिष्णु पानी में गया तो वह भी डूबने लगा. बिष्णु को पास ही मछली मार रहे लागों ने बचाया. घटना की सूचना दोनों युवकों ने राकेश के घरवालों सहित अन्य लोगों की दी.घटना की जानकारी पाकर लोगों की भीड़ कोनार नदी के किनारे जमा होने लगी. सूचना पाकर स्थानीय थाना के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, अनि बिरेंद्र हांसदा, धनंजय सिंह आदि कोनार नदी पहुंचे.

खेतको से गोताखोरों की टीम को बुलाया इंस्पेक्टर ने-स्थानीय थाना के इंस्पेक्टर ने पेटरवार थाना अंतर्गत खेतको से गोताखोरों की टीम को मोबाइल से संपर्क कर यथाशीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने को कहा. खेतको से गोताखोरों की टीम के कप्तान मो सरमद अंसार के नेतृत्व में जिबरैल अली,अनिल रविदास,कमरुल जमा,हैदर अंसारी,झमन सिंह,क्यामुद्दीन घटनास्थल शाम पांच बजे पहुंचे. लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद लगभग छह बजे शाम को गोताखोरों की टीम के सदस्यों ने गहरे पानी से राकेश के शव को बरामद कर लिया. शव बरामदगी के बाद उसे डीवीसी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक राकेश की मां का निधन पहले ही हो गया है. बेटे की मौत पर राकेश के पिता गहरे सदमे में हैं.

Related Articles

Back to top button