Sports

SAF महिला फुटबॉल चैंपियनशिप: भारतीय अंडर-20 महिला ट्रेनिंग कैंप में झारखंड की 9 खिलाड़ी शामिल

Ranchi : फरवरी में (2-10 फरवरी) बांग्लादेश में सैफ अंडर-20 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होगा. साथ ही 4-12 मार्च तक एएफसी अंडर-20 महिला चैंपियनशिप क्यू राउंड की प्रतियोगिता का भी आयोजन होना है. दोनों प्रतियोगिताओं के लिए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने भारतीय अंडर-20 ट्रेनिंग कैंप की घोषणा कर दी है. कैंप के लिए झारखंड से नौ खिलाड़ियों को चेन्नई बुलाया गया है. वहां 8 जनवरी से 23 जनवरी तक कैंप लगाया जा रहा है. संयोग से ये सभी चयनित नौ खिलाड़ी पूर्व में अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम से खेल चुकी हैं. वैसे चेन्नई कैंप के लिए देशभर से 35 खिलाड़ियों का चयन किया गया है.

इसे भी पढ़ें- FIFA U-17 WOMENS WORLD CUP: भारतीय महिला टीम में झारखंडी खिलाड़ियों का जलवा, 7 खिलाड़ियों ने टीम में बनायी जगह

इसे भी पढ़ें- https://अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल में राज्य की बेटियां करेंगी देश का प्रतिनिधित्व,6 खिलाड़ियों का चयन

झारखंड से जिन खिलाड़ियों को है बुलावा

अष्टम उरांव, नीतू लिंडा, पूर्णिमा कुमारी, अनिता कुमारी, अमीषा बाखला, सुनीता मुंडा, अंजलि, सुमति कुमारी, सुधा अंकिता तिर्की.

इसे भी पढ़ें – वकीलों को पेंशन देगी झारखंड सरकार, दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा का भी ऐलान

Related Articles

Back to top button