JharkhandPalamu

पलामू: जमीन खुदाई में मिले चांदी के सिक्के, बंटवारे की तस्वीर हुई वायरल, पुलिस ने किया जब्त

Palamu: जिले के पांकी प्रखंड के नौडीहा के भलही टोला में जमीन को समतल करने के दौरान सिक्कों से भरा धातु का घड़ा मिला है. सूचना मिलने पर पांकी पुलिस ने घड़ा और सिक्कों को जब्त कर लियी है. ग्रामीणों के अनुसार, बरामद घड़ा और सिक्के मुगलकालीन हैं.

हालांकि चर्चा है कि घड़े में 500-600 की संख्या में सिक्के थे. घड़ा मिलने के बाद सिक्के निकाल लिये गये. हालांकि पुलिस का मानना है कि किसी ने घड़े से सिक्के नहीं निकाले. यह मामला पूरे इलाके में कौतुहूल का विषय बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें –राजस्थान में गहलोत सरकार बच गई, कुनबा बचाने के लिए मैदान में उतरीं प्रियंका!

भूमि समतलीकरण के दौरान निकला घड़ा

ग्रामीणों का कहना है कि नौडीहा गांव के भलही टोला में बचन बैठा की खेत में जेसीबी से भूमि समतलीकरण का कार्य चल रहा था. इसी दौरान धातु का घड़ा निकला और काफी देर तक खेत में पड़ा रहा. इसी बीच जब बारिश हुई तो घड़े में लगी मिट्टी हट गयी और वह स्पष्ट दिखने लगा. गांव के कई लोगों ने घड़े को देखा, लेकिन भूत प्रेत लगने के भय से घड़े को किसी ने नहीं छुआ. इस बीच कई बच्चे घड़े के साथ खेलते रहे.

ग्रामीणों ने सहमति बनाकर खोला घड़ा

नौडीहा के प्रसाद शर्मा ने बताया कि शुरू में घड़ा को खोलने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ. लेकिन बाद में सहमति बनाकर खोला गया तो उसमें से चांदी के कई सिक्के मिले. लेकिन डर से सिक्के को फिर से घड़े में डालकर खुदाई वाले स्थान पर रख दिया गया.

इधर जमीन मालिक ने कहा कि भूमि समतलीकरण के लिए जेसीबी लगाया था. इसी बीच मिट्टी की खुदायी के दौरान धातु का घड़ा मिला. इसी बीच सूचना मिली कि जहीर मियां के परिजन घड़े को घर ले गए. जब उसके घर जाकर खेत से निकले घड़े की मांग की गयी तो जहीर के परिजनों ने घड़ा होने से इंकार कर दिया. बाद में जब पुलिस प्रशासन को सूचना दी गयी तो जहीर के घर से घड़ा बरामद हुआ.

इसे भी पढ़ें –धमकी देने वाले जीत ऋषि का है चाईबासा व रामगढ़ का पतरातू कनेक्शन, तस्वीरों में देखिये

सिक्कों के बंटवारा में सहमति नहीं बनने पर सामने आया मामला

सूत्रों का कहना है कि शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे सिक्कों से भरा घड़ा मिला. ग्रामीण सिक्कों का बंटवारा कर मामले को दबा देने के पक्ष में थे. रविवार को पूरे दिन इसको लेकर आपसी समन्वय बनाने की कोशिश की गयी. घड़ा खोलकर सिक्कों की गिनती भी की, लेकिन बंटवारा में मतभेद होने पर किसी ने इसकी तस्वीर वायरल कर दी. तब यह मामला सामने आया.

काफी पुराना है सिक्का, उसपर अरबी भाषा लिखा हुआ है: थाना प्रभारी

पांकी के थाना प्रभारी जे.के रमण ने बताया कि सोमवार की सुबह नौडीहा के भलही टोला में सिक्कों से भरा घड़ा मिलने की सूचना मिली. सूचना के बाद जब गांव में पहुंचकर कार्रवाई की गयी तो धातु का एक घड़ा मिला. उसमें सिक्के भरे थे.

ग्रामीणों की मौजूदगी में उसकी गिनती की तो 102 सिक्के मिले. सिक्के चांदी के लगते हैं. एक्सपर्ट को देखने के लिए बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि 500-600 सिक्के मिलने का मामला महज अफवाह है.

पांकी थाना प्रभारी जे.के रमण ने बताया कि घड़ा पीतल का है और सिक्कों पर 902, 1100 और 1082 ईसवी उर्दू एवं अरबी में लिखा है. सिक्कों से भरे घड़े पांकी के अंचलाधिकारी को सौंप दिया गया है. बाद में उसे पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा.

इसे भी पढ़ें –सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी  के खिलाफ जमीन खरीद मामले में PIL , सक्षम एजेंसी से जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button