Main SliderNational

भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने जारी किया व्हिप, 5 से 7 अगस्त तक संसद में रहें सांसद, महबूबा बोलीं- शंका का माहौल बनाया जा रहा है

New Delhi: भाजपा ने अपने सांसदों को व्हिप जारी करते हुए 5 से 7 अगस्त तक संसद में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. लोकसभा औऱ राज्यसभा सांसदों को इन दिनों में उपस्थित रहने को कहा गया है. इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस औऱ कांग्रेस ने भी अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है और उनसे संसद के सत्र में उपस्थित रहने को कहा है.

इसे भी पढ़ें – अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा, सरकार ने एडवाइजरी जारी कर यात्रा रोकी, तीर्थयात्रियों से आग्रह, कश्मीर से लौट जायें

इधर कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती और अमरनाथ यात्रा को समय से पहले रोकने की एडवाइजरी पर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा. पर्यटकों को जल्द से जल्द घाटी से लौटने की एडवाइजरी के बाद कश्मीर घाटी में तरह-तरह की अटकलें जोर पकड़ रही हैं. इस पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में ‘कुछ बड़ा’ प्लान किया जा रहा है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कहा है कि कश्मीर में खौफ का माहौल है, इस तरह की एडवाइजरी इससे पहले कभी नहीं आयी है. अतिरिक्त जवानों की तैनाती को आर्टिकल 35-A और 370 को खत्म करने से जोड़ कर देखा जा रहा है, जबकि केंद्र ने इन अटकलों को खारिज किया है.

दिल में शंका पैदा करनेवाली है तैनातीः महबूबा

बरामूला में पत्रकारों से बातचीत में महबूबा ने कहा कि अगर आप बीजेपी के प्रमुख नेताओं के बयान को सुनेंगे और घाटी में केंद्रीय बलों की तैनाती को देखेंगे तो यह कश्मीर के किसी भी निवासी के दिल में शंका पैदा करनेवाला है. केंद्रीय बल राज्य पुलिस को नजरअंदाज कर रहे हैं. यह सब कुछ इस ओर इशारा करता है कि कुछ बड़ा प्लान किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स, टाटा कंमिस और टाटा हिताची में छंटनी के आसार, 12,000 कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज

कश्मीर में खौफ का माहौल: गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को जल्द से जल्द घाटी छोड़ने संबंधी एडवाइजरी पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले आजतक कभी ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि आर्टिकल 35-A और आर्टिकल 370 को हटाने को लेकर चल रहीं अटकलों से घाटी में खौफ का माहौल है. उन्होंने कहा कि इन दोनों धाराओं को हटाने से कश्मीर से ज्यादा जम्मू और लद्दाख का नुकसान होगा.

इसे भी पढ़ें – राज्य में 3378 की जगह हैं 1524 डॉक्टर, सदर अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, सीएम कह रहे मोहल्लों में भी बैठायेंगे MBBS

Related Articles

Back to top button