JharkhandPalamu

पलामू : मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, सख्त कानून बनाने की रखी मांग

Palamu : मॉब लिंचिंग के खिलाफ लोग आये दिन आंदोलन कर रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को जिले के हुसैनाबाद में  विशाल मौन जुलूस निकाला गया. जुलूस में ज्यादातर मुस्लिम समाज के लोग ही शामिल थे. लोग बड़ी संख्या में लंबी गली कब्रिस्तान के नजदीक इकट्ठा हुए. उनके हाथे में बैनर व तख्ती भी थी. जुलूस का नेतृत्व पूर्व मुखिया अबु नसर सिद्दीकी ने किया.

उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग इंसानियत के लिए बदनुमा दाग है. उन्होंने कहा कि सिर्फ एक समुदाय ही नहीं बल्कि अन्य समुदाय के लोग इसके शिकार हो रहे हैं. आये दिन इस तरह की घटनायें देश में कहीं ना कहीं घट ही रही हैं, जो चिंता का विषय है. साथ ही सिद्दीकी ने कहा कि सभी को इसके खिलाफ सभी को एक जुट होकर जागरूक्ता अभियान चलाने कि जरूरत है, तब जाकर ही ऐसी घटनायें रुकेंगी.

इसे भी पढ़ें – यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अंडरग्राउंड हुए विधायक प्रदीप यादव

किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं

वहां मौजूद सैयद एजाज हुसैन ने कहा कि किसी भी हालत में किसी को कानून अपने हाथ में लेने का कोइ अधिकार नहीं है. उन्होंने प्रशासन को भी मॉब लिंचिंग पर हर गांव में जाकर एक अभियान चलाने की बात कही.

कब्रिस्तान के समीप से निकला गया जुलूस मकबरा रोड, गांधी चौक, अंबेडकर चौक, जेपी चौक , छतरपुर रोड होते हुए अनुमंडल पहुंचा. जहां सभा को संबोधित भी किया गया. जुलूस में अबु नसर सिद्दकी, सैयद एजाज हुसैन उर्फ छेदी, पंचम खान, कलाम खान, मनान खां, शेर अलि, गयासुद्दीन, जाफर इमाम, डॉ एजाज आलम, रिज्वान खान आदि ने संबोधित किया. जुलूस के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजदेव प्रसाद के नेतृत्व में एएसआई व पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे.

इसे भी पढ़ें – PWD के अभियंता घनश्याम अग्रवाल को टाउन प्लानर बनाने के लिए विभाग ने छह माह में की तीन अनुशंसा

Related Articles

Back to top button