Education & Career

15 से 27 जुलाई तक चलेगी रांची विवि बीएड एडमिशन काउंसिलिंग

Ranchi: रांची विवि प्रशासन की ओर से बीएड शैक्षणिक सत्र 2019-21 के फिजिकल काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस शेड्यूल के मुताबिक फिजिकल काउंसिलिंग 15 जुलाई से 27 जुलाई तक चलेगी. काउंसिलिंग दो सत्र में होगी. पहला सत्र सुबह 9.00 बजे से 1.00 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 1.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक का होगा. उम्मीदवारों को उनके रैंक के अनुसार काउंसिलिंग के लिए बुलाया जायेगा. हर दिन अलग-अलग संख्या में उम्मीदवार आयेंगे. उम्मीदवारों को तत्काल फॉर्म देकर उसमें उनकी च्वाइस भरवाई जायेगी. इसके बाद उन्हें मेरिट रैंक के अनुसार कॉलेज आवंटित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – ऑनलाइन इंजीनियरिंग काउंसलिंग के लिए JCECEB ने अब तक जारी नहीं किया सीट मैट्रिक्स

पूरी तैयारी कर ली गयी है

इस संबंध में काउंसिलिंग कमेटी के चेयरमेन डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. काउंसिलिंग शेड्यूल रांची यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें – लातेहार: एक सप्ताह से लापता दो बच्चों के शव मिले, बलि दिये जाने की आशंका 

उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग में भाग लेनेवाले उम्मीदवारों को अपने साथ रैंक कार्ड के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद डाउनलोड किये गये एप्लीकेशन फॉर्म को लाना होगा. अगर कोई छात्र काउंसिलिंग में शामिल होने के बाद अलॉट किये गये कॉलेज में दाखिला नहीं लेता है, तो उसे बीएड नामांकन में अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा.

वैसे छात्र जिन्हें काउंसिलिंग के बाद कॉलेज अलॉट कर दिया जायेगा, वे संबंधित कॉलेज में सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन करा कर नामांकन करा सकते हैं.

यह है काउंसिलिंग शेड्यूल

तारीखसमय 9.00 से 1.001.30 से 5.30 बजे
15-7-20191-282(रैंक)283-582
16-7-2019583-11921193-1813
17-7-20191814-24692470-3134
18-7-20193135-37733774-4464
19-7-20194465-51675168-5884
20-7-20195885-65556557-7292
21-7-20197293-80148015-8756
22-7-20198757-95019502-10223
23-7-201910235-1101811019-11809
24-7-201911810-1261912620-13432
25-7-201913433-1428314284-15195
26-7-201915198-1613316135-17165
27-7-201917166-1849818500-18663

इसे भी पढ़ें – पलामू : हत्या के मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और उसके साथी को आजीवन कारावास

Related Articles

Back to top button