Crime NewsLatehar

लातेहार: एक सप्ताह से लापता दो बच्चों के शव मिले, बलि दिये जाने की आशंका 

Latehar: जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सेमरहट गांव में गुरुवार को दो बच्चों के शव मिले हैं. दोनों एक सप्ताह से लापता थे. इनमें एक लड़का और दूसरी लड़की है. दोनों बच्चों की सर काट कर हत्या की गयी है.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. लोग इसे अंधविश्वास में दी गयी नरबलि से जोड़ रहे हैं.

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है. मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. जिस जगह से बच्चों के शव बरामद हुए हैं, पुलिस ने उस जगह को सील कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों के परिजनों का आरोप है कि अंधविश्वास में उनकी बलि दी गयी है.

एक सप्ताह से गायब थे दोनों

मनिका थाना क्षेत्र के सेमरहट गांव के रहनेवाले बच्चे एक सप्ताह से लापता थे. उनके परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था.

इसी दौरान सेमरहट गांव में बहनेवाली नदी के पास ग्रामीणों की गुरुवार को बच्चे के शव पर नजर पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और उसकी जानकारी पुलिस को दी गयी.

मिली जानकारी के अनुसार, पहले बच्चे का शव पुलिस ने बरामद किया था. बाद में उसी स्थान से गांव की एक बच्ची की भी लाश मिली है. दोनों एक सप्ताह से गायब थे. ग्रामीणों ने बच्चों की हत्या का आरोप सुनील उरांव नाम के युवक पर लगाया है.

सुनील के घर के पीछे बहनेवाली नदी के किनारे रेत से बच्चे का पैर निकला हुआ था. जिसे देखने के बाद मामले का खुलासा हुआ. ग्रामीणों के मुताबिक अंधविश्वास में वारदात को अंजाम दिया गया है.

Related Articles

Back to top button