NEWSPalamu

Palamu: आजादी के बाद हो रहे सड़क निर्माण में अनियमितता, भड़के पांकी विधायक, कहा-गुणवत्ता और संविदा बेचने की संस्कृति बर्दाश्त नहीं

Palamu: जिले के तरहसी प्रखंड के सेलारी से देल्हा होकर बनाई जा रही सड़क में घटिया निर्माण की शिकायत पर पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता जांच के लिए सोमवार की शाम मौके पर पहुंचे. उनके साथ कार्यपालक अभियंता देवसहाय भगत एवं संवेदक अनूप गुप्ता भी थे. सड़क की गुणवता देखकर विधायक भड़क गए.

उन्होंने कहा कि 15 वर्ष तक पांकी विधानसभा क्षेत्र में चली लूट की संस्कृति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सेलारी से देल्हा होकर सड़क उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है, ऐसे में इस सड़क का निर्माण गुणवत्ता को ताक पर रखकर करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि संविदा बेचने की संस्कृति भी उनके रहते नहीं चलनी दी जाएगी.

बता दें कि आजादी के बाद सेलारी से देल्हा होकर सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सड़क निर्माण घटिया होने पर स्थानीय लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध दर्ज किया था और निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी. मटेरियल की गुणवत्ता के साथ-साथ सड़क की लंबाई-चौड़ाई पर भी सवाल उठाए थे.

ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ शशिभूषण मेहता और पलामू के उपायुक्त से निर्माण कार्य की जांच कराने और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की अपील की थी, ताकि लंबे समय तक सड़क का इस्तेमाल हो सके. यह भी बता दें कि 29 मार्च को इस सड़क का शिलान्यास पांकी के विधायक डा. शशिभूषण मेहता ने की थी.

शिकायत मिलने पर तरहसी पांकी के विधायक मौके पर पहुंचे. यहां आने पर ग्रामीणों की शिकायत सुनी. सड़क निर्माण देखा. गड़बड़ी पाकर इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई. साथ ही करीब करीब सभी जगह सड़क में दी गई हयूम पाइप को जेसीबी से उखड़वा दिया. संवेदक को निर्माण कार्य गुणवता के अनुसार और इंजीनियर को समय समय पर सड़क का निरीक्षण करने का निर्देश दिया.

विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण किसी कीमत पर घटिया नहीं होगा. गांव की पांच सदस्यीय टीम इसकी मॉनिटरिंग करके निर्माण पूरा कराएगी. उन्होंने शिकायत के आलोक में सड़क को फिर से कबाड़ कर बनाने का निर्देश संवेदक को दिया. यह भी ठेका जिस संवेदक ने लिया है, काम उसी को पूरा करना होगा. मौके पर पर कार्यपालक अभियंता ने भी माना कि सड़क निर्माण में दिया जा रहा मेटेरियल घटिया है और सुधार कराने की बात कही.

जिसके खिलाफ काम दिलाया, संवेदक उसी को बेच दिया ठेका

पांकी विधायक ने मौके पर बातचीत के दौरान कहा कि यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि सिलदिलिया कंस्ट्रक्शन और अनुप जायसवाल के खिलाफ उन्होंने अनुप गुप्ता को काम दिलवाया था, लेकिन अनुप 10 प्रतिशत लेकर संविदा ही विरोधी गुट को बेच दिया. यह झारखंड संविदा नियमावली का घोर उलंघन है. अगर संसाधन नहीं थे तो अनुप गुप्ता को संविदा में शामिल नहीं होना चाहिए था.

ऐेसे में सड़क का निर्माण पूर्व की सड़क की तरह घटिया होने लगा. गुणवतापूर्ण कार्य के लिए अनुप गुप्ता को काम सौंपा गया था, लेकिन उन्होंने मंदीप तिवारी, सुधीर लाल को काम सौंप दिया, जब ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का विरोध किया तो मंदीप तिवारी ने धमकी दी कि ट्रैक्टर से कुचल देंगे.

विधायक ने कहा कि 75 वर्ष के बाद देल्हा सड़क का निर्माण हो रहा है. पहली अनुशंसा इसी सड़क की उन्होंने की थी. इस सड़क को लेकर उन्होंने ग्रामीणों का विरोध झेला है. अब गुणवता को लेकर ग्रामीण उन्हें भला बुरा कह रहे हैं. इसकी शिकायत हर स्तर पर की जायेगी. काम होगा तो गुणवतापूर्ण होगा और जिसने संविदा ली है, उसी ठीकेदार को निर्माण भी पूरा करना होगा.

इसे भी पढ़ें: 50 रुपये में पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र, शास्त्रीय नृत्य, चित्रकला का ट्रेनिंग देगी झारखंड सरकार, जानें कैसे मिलेगा मौका

Related Articles

Back to top button