Crime NewsPalamu

पलामू में नदी के बीच में 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 4 मई से था लापता

Palamu: जिले में सोमवार की दोपहर एक नदी के बीच में 15 वर्षीय एक किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया है. यह शव रेहला थाना क्षेत्र के भोलाटांड रक्साहा गांव से लापता किशोर का बताया जा रहा है, जो खूंटी नदी के बीचों बीच दो पत्थरों के बीच दबा हुआ मिला है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाने लायी हैै. भोलाटांड निवासी जुबराइल अंसारी का 15 वर्षीय पुत्र शाहिद अंसारी चार मई की रात को गांव के ही एक बारात में शामिल होने गया था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं आया. परिजन सभी संभावित जगह खोजबीन के बाद परिजनों ने रेहला थाना में मामला दर्ज कराया था. पुलिस मृतक शाहिद की तलाश में घर वालों की मदद से हर संभावित जगहों पर छापेमारी भी किया था.इस मामले कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही थी.

इसे भी पढ़ें: पलामू: संविधान बचाओ मोर्चा ने छहमुहान पर फूंका मेयर का पुतला, जमकर की नारेबाजी

इसी बीच , सोमवार की शाम करीब चार बजे गांव किनारे खुंटीसोट नदी के बीचो बीच ग्रामीणों ने एक शव होने की खबर दी.मृतक किशोर का शव दो विशाल पत्थरों के बीच दबा हुआ था.शव की पहचान पिछले चार दिनों से गायब शाहिद अंसारी के रूप में हुई. परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी विकास चौधरी उर्फ बादशाह ने मामूली बात पर शहीद अंसारी को कुछ दिनों पहले जान से मारने की धमकी दिया था. मृतक के परिजनों ने बादशाह पर ही ही शाहिद का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है.परिजन पिछले पांच मई से ही पड़ोसी विकास चौधरी उर्फ बादशाह पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगा रहे थे.

परिजनों की आशंका तब सच साबित हो गई जब आरोपी बादशाह छः मई को सपरिवार घर छोड़कर भाग गया. बादशाह मूलतः शाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. पिछले दो वर्षों से वह भोला टांड में घर बनाकर रह रहा था. ग्रामीणों की माने तो वह अपराधी प्रवृति का व्यक्ति है. थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.उन्होंने हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है.

Related Articles

Back to top button