Ramgarh

Ramgarh: ग्रेड पे 2400 से 2000 कर देने के विरुद्ध झारखंड राज्य जनसेवक संघ ने मशाल जुलूस निकाला

Ramgarh: कृषि विभाग के द्वारा ग्रेड पे 2400 से 2000 कर देने के विरुद्ध झारखंड राज्य जनसेवक संघ के निर्देश के आलोक में रामगढ़ जिला के जनसेवकों के द्वारा प्रखंड कार्यालय, रामगढ़ परिसर से नेताजी सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकाली गई। इस दौरान तुगलकी फरमान वापस लो, ग्रेड पे कम करने का निर्गत आदेश निरस्त करो, बादल तेरी तानाशाही नही चलेगी, हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है आदि नारे लगाई जाती रही। संघ के रामगढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष सह राज्य संघ के महामंत्री ने घोषणा की कि रामगढ़ जिला समेत राज्य के सभी जनसेवक सभी जनसेवक अपनी पुरानी सभी 11 सूत्री लंबित मांगों को लेकर 9 मई 2023 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। बताया गया कि सरकार गहरी निद्रा में है, अपने कर्मी के 10 -12 साल के निरंतर सेवा बाद ग्रेड पे घटाने जैसी अमानवीय कृत्य पर सरकार के द्वारा स्वयं संज्ञान न लेना सरकार की तानाशाही रवैया प्रदर्शित करता है साथ ही हमारी सहनशीलता की सीमा खत्म हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में अमन श्रीवास्तव गिरोह ने लेवी की मांग को लेकर सड़क निर्माण कार्य को कराया बंद, जान से मारने की दी धमकी

इस आंदोलन में अन्य कई संगठनों जैसे एनएमओपीएस / जेएचएआरओटीइएफ का सहयोग प्राप्त है, साथ ही आम जनता/किसानों को भी सरकार और विभाग के कृषि विरोधी नीति से अवगत कराते हुए समर्थन मांगा जाएगा। इस हड़ताल के लिए पूर्ण रूप से विभाग और सरकार की गैर जिम्मेराना रवैया जिम्मेवार है। इस मशाल जुलूस में अजीत कुमार गुप्ता, उपेंद्र कुमार, अरविंद कुमार महतो, परमानंद कुमार, विकास कुमार, रंजित कुमार रजक, पंकज कुमार, आनंद कुमार, आलोक मित्रा, उमेश कुमार, विनीता सिंह, अनिल कुमार महतो, संजीव करमाली, त्रिलोकी नाथ महतो, रवि सागर पाण्डेय ,जोर्ज टुडू ,सुमित कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिंह,चित्रा सिंह मुंडा, रविन्द्र कुमार महतो, ज्ञानी प्रताप भारती, छत्रधारी महतो, महादेव महतो, विमल बेदिया आदि सभी जनसेवक शामिल हुए.

कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा

समाहरणालय परिसर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क में प्रवेश शुल्क के नाम पर अनियमितता को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. उपायुक्त रामगढ़ से मुलाकात कर सारे वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान, जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, समसुद खान, आजाद सिंह, संकेत सुमन, मोहम्मद सज्जाद, टिंकू खान,मोहम्मद सलीम, बलराम साहू, संजीव खंडेलवाल इत्यादि शामिल थे.

Related Articles

Back to top button