Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: क्रशर प्लांट पर आगजनी मामले में 4 नामजद सहित 7 पर प्राथमिकी दर्ज

Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ एवं खाम्ही गांव में क्रशर मशीनों में लगे पट्टे जलाने की घटना में चार नामजद और तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रभावित क्रशर संचालकों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. सलतुआ में दिलीप साव, पप्पू सिंह और राजू प्रसाद और खाम्ही में बबल सहानी के क्रशर को नुकसान पहुंचाया गया था. सलतुआ में तीनों क्रशर चल रहे थे, जबकि खाम्ही में स्थित क्रशर बंद था.

चैनपुर के थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसुरमू गांव निवासी सकेन्द्र यादव उर्फ अभय यादव, सोनी यादव चैनपुर थाना क्षेत्र के खुरा कला गांव निवासी विशाल चौधरी एवं चैनपुर थाना क्षेत्र के मलतुआ गांव निवासी अमरेश सिंह उर्फ बुटन सिंह सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

इसे भी पढ़ें :कोविड के मरीजों पर यूनानी दवाइयों का पहला ट्रायल सफल होने के बाद दूसरा ट्रायल शुरू

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. अभी किसी तरह की कोई सफलता नहीं मिली है.

विदित हो कि रविवार की रात में सलतुआ में तीन और खाम्ही गांव में एक स्टोन क्रशर प्लांट में आगजनी की गयी थी. स्टोन क्रशर मशीन के पट्टे को जला दिया गया था.

चर्चा है कि अपराधियों ने उग्रवादी संगठन के नाम पर पट्टे में आग लगाई. हालांकि इसकी पुष्टि अबतक पुलिस की ओर से नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें:ट्रिपल आइटी का भवन बनने का रास्ता साफ, नये वर्ष में शुरू होगा निर्माण

Related Articles

Back to top button