OFFBEATSports

पाकिस्तान का ये धाकड़ खिलाड़ी अपना तकिया लेकर जाता है टूर पर, जानें क्या है खास बात, देखें VIDEO

सफेद रंग का तकिया लिए हुए दुबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए मोहम्मद रिजवान

New Delhi : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को अपने तकिया से बेहद प्यार है. वो जहां भी जाते हैं इसे साथ लेकर जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें रिजवान अपने साथ एक सफेद रंग का तकिया लिए हुए दुबई एयरपोर्ट से बांग्लादेश के लिए रवाना हो रहे थे.
इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई कि आखिर ऐसा क्या खास है कि वो इस तकिया को नहीं छोड़ रहे. इसपर उन्होंने बताया है कि वो क्यों इसे अपने साथ लेकर चल रहे थे.

एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में रिजवान ने बताया कि, तकिये के मुद्दे पर, यह मेरा इलाज से संबंधित तकिया है जिसे मैं अपनी गर्दन को ठीक रखने के लिए उपयोग करता हूं क्योंकि एक विकेटकीपर के तौर पर मेरी गर्दन में हमेशा तकलीफ रहती है क्योंकि मैं विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी करते हुए लगातार हेलमेट पहनता हूं.


इससे कई बार गर्दन की मशल्स टाइट हो जाती हैं. इसलिए मैं मेडिकेटेड तकिया यूज करता हूं ताकि मैं आराम से सो सकूं.

आप जानते हैं कि जब आप ठीक हो रहे होते हैं तो जरूरी है कि अच्छी नींद लें. इस वीडियो को पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.

इसे भी पढ़ें :लापरवाहीः मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण नहीं कर रहे अधिकारी, राज्य में एक फीसदी भी नहीं हुआ है इंस्पेक्शन

इस तकिये के बिना एक रात भी नहीं गुजार सकता

इसके आगे उन्होंने कहा कि, कई बार, आप मुझे उस तकिये के साथ सफर करते हुए देखते हैं क्योंकि मैं किसी तरह का जोखिम नहीं ले सकता. मैं इस तकिये के बिना एक रात भी नहीं गुजार सकता है, इसलिए मैं हमेशा इसे अपने साथ लेकर चलता हूं ताकि कोई परेशानी नहीं हो.

बता दें कि, पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार कर बाहर हो गई थी. इस मैच से पहले रिजवान अस्पताल में भर्ती हुए थे.

हालांकि, वो सेमीफाइनल खेले थे और 52 गेंद में 6 रनों की अहम पारी खेली थी. पाक टीम बांग्लादेश पहुंच चुकी है लेकिन रिजवान ने सोमवार को टीम के अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया.

इसे भी पढ़ें:34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के अप्रथामिकी अभियुक्त सुविमल मुखोपाध्याय की जमानत याचिका को एसीबी की स्पेशल कोर्ट ने किया खारिज

Related Articles

Back to top button