
Palamu : पलामू ज़िले के हुसैनाबाद स्थित बक्शी उच्च विद्यालय कोरेन्टीन सेंटर के बाहर हंगामा और तालाबंदी करने के आरोप में 18 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विदित हो कि शनिवार की शाम बड़ी संख्या में आस पास के महिला पुरुषों ने जमकर हंगामा किया था औऱ जबरन उवि के गेट में तालाबंदी भी कर दी थी.
इस मामले में 18 ज्ञात व अज्ञात लोगों पर हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उनपर लॉकडाउन, आपदा प्रबंधन अधिनियम, धारा 144, गृह मंत्रालय के आदेश का उलंघन करने व तालाबंदी का आरोप है.
इसे भी पढ़ें ः #Corona पर फोर्ब्स की रैंकिंग: क्वारेंटाइन करने की दक्षता, प्रबंधन, निगरानी, जांच और उपचार में भारत का रैंक 40 देशों भी नहीं
लोगों के भारी संख्या में जमा होने व तालाबंदी करने की सूचना वहां प्रतिनियुक्त कर्मचारियों ने दंडाधिकारी प्रभात कुमार व अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार को दी. अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी प्रभात कुमार को निर्देश दिया कि क्वांटेराइन सेंटर में हंगामा करने व तालाबंदी करने वाले सभी महिला पुरुष के खिलाफ हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराये. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी प्रभात कुमार ने देर शाम हुसैनाबाद थाना में 18 ज्ञात व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी.
मालूम हो की जिले के उपायुक्त के आदेश पर हुसैनाबाद प्रखंड का क्वांटेराइन सेंटर बक्शी उवि हुसैनाबाद को बनाया गया है. नासमझी में आस पास के लोग इसका विरोध करने क्वांटेराइन सेंटर पहुंच गये. काफी भीड़ जमा होने से लाॅकडाउन व धारा 144 का पूरी तरह उलंघन हुआ. वहीं क्वांटेराइन सेंटर में तालाबंदी कर सरकारी कार्य व आपदा प्रबंधन अधिनियम का उलंघन किया गया.
इसे भी पढ़ेंः #Quarantine पूरी करने वाले प्रवासी हमारे अतिथि, सुविधाओं के साथ दूसरी जगह किये जायेंगे शिफ्ट : धनबाद सिविल सर्जन
अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि क्वांटेराइन सेंटर में कोरोना के संदिग्ध लोगों को 14 दिनो तक रखा जाता है. सेंटर में सभी कर्मी देख भाल के लिए रहते हैं. आम लोगों का अंदर प्रवेश वर्जित रहता है. क्वांटेराइन व्यक्ति को बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाती है. उन्होंने कहा कि लोग बिना सोंचे समझे हर मामले में आगे आ जाते हैं. यह सही नहीं है. इसमें जो भी दोशी हैं, उनपर नियम संगत कार्रवाई की गयी है.
थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद ने बताया कि दंडाधिकारी प्रभात कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
इसे भी पढ़ेंः बिहार के नवादा से मुसाबनी के लिए पैदल निकले सात युवक पहुंचे बोकारो थर्मल, सभी को किया गया क्वांटेराइन




