DhanbadJharkhand

#Quarantine पूरी करने वाले प्रवासी हमारे अतिथि, सुविधाओं के साथ दूसरी जगह किये जायेंगे शिफ्ट : धनबाद सिविल सर्जन

Dhanbad : जिले के विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटर में 20 दिनों की अवधि पूरी करने वाले निगेटिव प्रवासियों को बेहतर सुविधा के साथ गेस्ट हाउस जैसे भवनों में शिफ्ट किया जायेगा.

धनबाद के विभिन्न केंद्रों में फिलहाल क्षमता से अधिक कोरोना संदिग्धों को क्वारेंटाइन किया गया है, जिसमें कुछ लोगों की कोरेंटाइन की अवधि पूरी हो गयी.

क्वारेंटाइन की अवधि पूरी करने वाले लोगों के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग अब अच्छी सुविधा के साथ दूसरे स्थान पर शिप्ट करने की तैयारी में लग गयी है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड कैडर के अधिकारी अमित खरे बने केंद्रीय सूचना व प्रसारण विभाग के सचिव

इन जगहों पर रखे जायेंगे प्रवासी


कोरेंटाइन की अवधि पूरी करने वालो में अधिकतर प्रवासी हैं और इन प्रवासियों की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है.

कोरेंटाइन की अवधि पूरा करने वाले सदर अस्पताल में 120 एसएसएलएनटी में 20 और रेलवे अस्पताल में 22  है.

कोरेंटाइन की अवधि पूरा करने वाले लोगों को लेकर धनबाद के सिविल सर्जन गोपाल दास ने कहा कि जो स्थानीय हैं, उन्हें घर भेज दिया जायेगा और जो हमारे अतिथि हैं, उन्हें लॉकडाउन की अवधि पूरी होने तक बेहतर सुविधा के साथ गेस्ट हाउस जैसे स्थानों पर रख जायेगा.

साथ ही उन लोगों को बेहतर खाने की सुविधा भी दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें : Covid-19 के खिलाफ जंग में मिसाल बन रहीं झारखंड की पंचायतें, केंद्र ने की तारीफ 

निरसा के पॉलिटेक्निक को गेस्ट हाउस के रूप में किया जायेगा तैयार

फिलहाल निरसा के पोलिटेक्निक को गेस्ट हाउस के रूप में तैयार किया गया है. यहां कोरेंटाइन पूरा करने वाले अतिथियों को रखा जायेगा.

साथ ही और भी ऐसे कई स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है जहां क्वारेंटाइन पूरा करने वालों को बेहतर सुविधा के साथ रखा जाये.

इसे भी पढ़ें : #CoronaVirus : रांची में 6 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, राज्य में संक्रमण का आंकड़ा हुआ 73

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button