
Ranchi: पलामू में आज सुबह विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर लिया है. मृतक कैदी की पहचान शब्बीर अंसारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि शब्बीर अंसारी आज सुबह बाथरूम गया जिसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गया. मामला पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल का है. फिलहाल इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है.
मृतक कैदी शब्बीर अंसारी गढ़वा का रहने वाले है और 2023 से हत्या के मामले में सजा काट रहे थे. उन्हें 2023 में गढ़वा जेल से पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था.




