Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSPalamu

पलामू: प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बेटी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Palamu: शराब पीकर पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करना एक अधेड़ को काफी महंगा पड़ा. प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पति को मौत की नींद सुला दी. मामला जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के भालोगाड़ी से जुड़ा है. यहां गत 7 सितंबर को एक कुएं से मिले सुरेन्द्र साव उर्फ विदेश साव नामक व्यक्ति के शव मामले में पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए 48 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने सुरेन्द्र साव की हत्या करने वाली उसकी पत्नी चिंता देवी (42वर्ष) और उसकी बेटी पूजा कुमारी (19वर्ष) को गिरफ्तार किया है. शनिवार को तरहसी थाना में कांड के उदभेदन को लेकर लेस्लीगंज के एसडीपीओ आलोक टूटी ने जानकारी दी.

बताते चलें कि गत 5 सितंबर कीे सुबह 9 बजे से लापता सुरेन्द्र साव उर्फ विदेश साव का शव घर से सटे महेन्द्र साव पिता भुनेश्वर साव के खेत में बने कुएं से बरामद किया गया था. इस मामले में मृतक की पत्नी चिंता देवी ने शव मिलने के बाद बिना किसी पर शक संदेह जाहिर किए आवेदन देकर यूडी कांड संख्या 03/2023 दर्ज कराई थी.

एसडीपीओ आलोक ने बताया कि यूडी कांड दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गयी. जांच के क्रम में पता चला कि सुरेन्द्र साव उर्फ विदेश साव अपनी पत्नी एवं बेटी के साथ शराब के नशे में मारपीट की थी. 5 सितंबर की सुबह सुरेन्द्र की पत्नी चिंता एवं बेटी पूजा के द्वारा घर में रखी महुआ शराब की बोतल में जहर मिलाकर मृतक को पिला दिया था तथा जहर का असर होने पर मां-बेटी ने मिलकर सुरेन्द्र की हत्या कर दी थी. साथ ही शव को घर में जलावन की लकड़ी में छुपाकर रखा था. बाद में मौका देखकर योजना के अनुसार अगले दिन 6 सितंबर की रात्रि 11 बजे शव को उपरोक्त कुएं में डाल दिया था. अनुसंधान के दौरान सुरेन्द्र की हत्या में मां और बेटी की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया और कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपने गुनाह कबूल किए. गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी जयप्रकाश पासवान, पु.अ.नि सुमित कुमार दास, भोला राणा, महिला आरक्षी पानपती कुमारी, सकेन्द्र कुमार एवं कुलदीप कुमार राम शामिल थे.

Related Articles

Back to top button