
♦अमेरिकन राइफल सहित कई हथियार और भारी मात्रा में गोलियां बरामद
Palamu : पलामू और चतरा के सीमावर्ती मनातू थाना क्षेत्र के जंगलों में बुधवार को पुलिस-जगुआर टीम के साथ टीएसपीसी उग्रवादियों की मुठभेड़ हुई. हालांकि पुलिस की जबरदस्त घेराबंदी के आगे उग्रवादी टिक नहीं पाये और अपने कई हथियार-गोलियां मौके पर छोड़ कर जंगलों में भाग निकले. बाद में पुलिस ने मौके पर सर्च अभियान चला कर हथियार और गोलियां बरामद कीं.
इसे भी पढ़ें – उधर रूस ने कोरोना वैक्सीन लाने का ऐलान किया, इधर सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट
आरिफ के दस्ते को घेरने गयी थी पुलिस
जिले के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मनातू थाना क्षेत्र में टीएसपीसी के जोनल कमांडर शशिकांत उर्फ आरिफ अपने दस्ते के सदस्यों के साथ देखा गया है. ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने एवं अप्रिय घटना के उद्देश्य से मनातू के केदल पहाड़ एवं चतरा के कुन्दा थाना के भैसमारा पहाड़ क्षेत्र के बीच में भ्रमणशील है.
पुलिस की एक टीम के साथ हुई मुठभेड़
इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक अभियान चलाया गया. लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुप बड़ाइक अभियान का नेतृत्व किया. इसमें जिला पुलिस एवं झारखंड जगुआर की तीन असॉल्ट ग्रुप सं.-11, 29 एवं 40 शामिल थे. बुधवार की सुबह समय करीब 05.30 बजे पुलिस दल में से एक टीम को अपनी तरफ आते देख टीएसपीसी उग्रवादियों द्वारा पुलिस बल को लक्ष्य कर गोलीबारी की गयी. पुलिस बल द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी. पुलिस बल को भारी पड़ता देख जंगल एवं झाड़ी का लाभ उठाते हुए उग्रवादी भागने में सफल रहे.
इसे भी पढ़ें – नारायणमूर्ति व गडकरी के बयान बता रहे, कंगाली के दरवाजे पर खड़ा है देश
सर्च अभियान तेज
इस क्रम में घटनास्थल और आसपास सर्च अभियान चलाया गया, जहां से कई अत्याधुनिक हथियार एवं आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये. क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है. छापामारी दल की वापसी के उपरांत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
मौके से क्या-क्या मिला
- 5.56 एमएम इंसास राइफल-01
- 9 एमएम-सीएमजी-01
- 30-06 स्प्रिंगफिल्ड अमेरिकन राइफल-01
- देशी कट्टा-01
- 56 एमएम इंसास मैग्जीन-01
- 62 एसएलआर मैग्जीन-02
- 30-06 राइफल मैग्जीन-01
- 9 एमएम-सीएमजी मैग्जीन-03
- 5.56 एमएम इन्सास राउंड-08
- 7.62 एमएम-एसएलआर गोलियां-115
- 30-06 अमेरिकन राईफल गोलियां-06
- 9 एमएम-सीएमजी गोलियां-195
- मोबाईल फोन-08
- सोलर प्लेट-01
- पाउच-02
- बैग-10
- जूता-03 जोड़ी
- आधार कार्ड-02
- नोट बुक-01
इसे भी पढ़ें – झारखंड के चार पुलिस अधिकारी 15 अगस्त को राष्ट्रपति से होंगे सम्मानित, दो राज्य में और दो सीबीआइ में दे रहे सेवा




These are actually great ideas in concerning blogging.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Thank you ever so for you article post.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.