JharkhandRanchi

पलामू डीएमओ को भी पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया, साहिबगंज डीएमओ ने दिया समन का जवाब

Ranchi: आईएएस पूजा सिंघल प्रकरण मामले में आज सुबह 11.15 बजे से दुमका और पाकुड़ के डीएमओ से पूछताछ हो रही है. साहिबगंज डीएमओ ने ईडी द्वारा जारी समन का जवाब दे दिया है. साहिबगंज डीएमओ 20 मई तक छुट्टी पर हैं और बताया जा रहा है कि उनकी बेटी की शादी है. इस बीच पूछताछ के लिए पलामू डीएमओ को ईडी ऑफिस बुलाया गया है. ईडी ऑफिस में दुमका, पाकुड़ और पलामू के डीएमओ से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : BIG NEWS :  बनारस कोर्ट ने कहा ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में जहां शिवलिंग मिला वो जगह सील करें, मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

अभिषेक झा अपनी पत्नी से मिलने पहुंचे ईडी ऑफिस

आईएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह की आज रिमांड अवधि समाप्त हो रही है. इस बीच आईएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा अपनी पत्नी आईएस पूजा सिंघल से मिलने ईडी ऑफिस पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक चार बजे पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह को आवासीय कोर्ट में पेश किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : पल्स हॉस्पिटल: तीन दिन बीत गए, नहीं मिली जांच रिपोर्ट, अपर समाहर्ता को पत्र लिखकर डीसी ने कहा- 48 घंटे के अंदर भेजें रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button