
Ranchi : नगर विकास विभाग वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजटीय कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है. आरआरडीए रांची, सभी नगर निकाय,परियोजना निदेशक जुडको को 2021-22 के भौतिक व वित्तीय प्रतिवेदन मांगा है साथ ही अगामी 2022-23 के लिए वित्तीय बजट, आउटकम बजट पर रिपोर्ट देने को कहा है. विभाग इसके अलावा रिक्तियों के विरुद्ध नियुक्ति की तैयारी कर रहा है.
इसे भी पढ़ें : ठाकुरगांव, बुंडू सहित पांच ग्राम बनेंगे स्मार्ट, डीपीआर हो रहा तैयार
वहीं ट्रेनिंग मॉड्यूल भी तैयार कर रहा है. विशेष रूप से कर्मियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों का ट्रेनिंग उनके दृष्टिकोण के विकास के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल बना रहा है. अधिकारियों के अनुसार लगभग 1600 अराजपत्रित कर्मी एवं 300 राजपत्रित पदाधिकारी की नियुक्ति की जानी है. नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है. नयी नियमावली के तहत नियुक्त्यिां की जायेगी. इसके लिए नगर विकास विभाग निदेशालय रिक्त्यिों की सूची तैयार करके राज्य कर्मचारी चयन आयोग को प्रस्ताव भेजेगा. उम्मीद है कि नये साल में नगर विकास विभाग में 1900 पदों पर नियुक्त्यिां होंगी. नियुक्त कर्मियों को विभिन्न निकायों में पदस्थापित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : पीएम आदर्श ग्राम योजना: 668 गांव का विलेज डेवलपमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश
नगर विकास विभाग नये वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में इन नवनियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षण देगा. इसके लिए ट्रेनिंग मॉडयूल भी बनाया जा रहा है. नगर विकास विभाग पांच नवगठित नगर निकायों में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने की भी योजना बनाया है. इसके अलावा सभी नये नगर निकायों के कार्यालयों को भी सुसज्जित किया जायेगा.
इसे भी पढें : हो रही थी गरीबों के राशन की हकमारी, अब 55 हजार लोगों ने किया कार्ड सरेंडर




