HazaribaghJharkhandNEWS

हजारीबाग में भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र व गोला बारूद बरामद, गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हुई बरामदगी

Hazaribag: हजारीबाग के केरेडारी थाना कांड में गिरफ्तार नामजद अभियुक्त सुकर गंझू की निशानदेही पर भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र और विस्फोटक सामग्री बरामद की है. केरेडारी थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने प्रेस बयान जारी कर बताया है कि अभियुक्त को केरेडारी पुलिस ने रिमांड पर पूछताछ के लिए लाया था. अभियुक्त की स्वीकारोक्ति बयान के आलोक में तलाशी व छापामारी अभियान के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था.

इसे भी पढ़ेंःनगर विकास विभाग 1900 पदों पर करेगा नियुक्तियां, तैयार हो रही कार्ययोजना

टीम ने लाजीदाग स्थित बल्टलवा टुंगरी जंगल में तलाशी एवं छापेमारी की. रिमांड पर लिए गए अभियुक्त सुकर गंझू की निशानदेही पर उस पहाड़ी के चट्टान के बगल में मिट्टी खोदकर अवैध रूप से प्लास्टिक में लपेट छिपाकर रखे हुए प्रतिबंधित आग्नेयास्त्र व विस्फोटक सामग्री को बरामद हुआ. इनमें 20 पीस जिलेटिन, 50 पीस इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 303 की 74 पीस गोलियां और आठ एमएम की 212 गोलियां बरामद की गईं.

Related Articles

Back to top button