Giridih

गिरिडीह के बिरनी में जंगली हाथियों का तांडव, चार घरों को पहुंचाया नुकसान

Giridih: बिरनी में जंगली हाथियों का तांडव पिछले कई दिनों से जारी है। इसी क्रम में हाथियों के दल ने शुक्रवार की सुबह बिरनी के पदनांकला गांव में तांडव मचाया। और चार घरों को क्षतिग्रस्त करने के साथ एक बाईक सवार युवक को भी पटक दिया। जबकि युवक के बाईक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार पदनांकला गांव में हाथियों के दल ने सुबह हमला बोला और गांव की विधवा यमुनी देवी के झोपड़ीनुमा घर को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद हाथियों के दल ने यमुनी देवी की पड़ौसी भखवा देवी के घर पर धावा बोला। और घर का दरवाजा तोड़ दिया। जबकि भखवा देवी के घर पर रखे फसल को बर्बाद कर दिया.

इस दौरान एक हाथी ने भखवा देवी को अपने सूढ़ में उठाया, और उसे जमीन पर पटक दिया। हाथी के पटकने से ही भखवा देवी का कंधा टूट गया। हाथियों के दल के चपेट में बाईक से गुजर रहे नीरज कुमार आएं, तो उनके बाईक को क्षतिग्रस्त कर दिया। और नीरज कुमार को भी नुकसान पहुंचाया। गनीमत रही कि हाथियों के दल के बीच से नीरज खुद को निकालने में सफल रहे। शुक्रवार की सुबह हुए घटना के बाद कपिलो पंचायत के मुखिया मुकेश यादव भी प्रभावित गांव पहुंचे, और वन विभाग के कर्मी को जानकारी दिया। और प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा देने की मांग की।

Related Articles

Back to top button