JamshedpurJharkhandJharkhand PoliticsNationalRanchi

सरयू राय ने सदन में जमशेदपुर के गोलमुरी में चंगाई सभा को लेकर बवाल और धर्मांतरण मामले की जांच की मांग उठायी

Jamshedpur : सोमवार को झारखंड विधानसभा में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने  रविवार को गोलमुरी टिनप्‍लेट के नानकनगर में चंगाई सभा के बाद हिंसक वारदात का मामला उठाया. श्री राय ने सदन में सरकार से इस घटना की गहन जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि बिना अनुमति के इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित नहीं करने दिया जाये ताकि लौहनगरी में सांप्रदायिक सद्भाव बना रहे तथा धर्मांतरण के प्रयासों पर रोक लग सके.

शून्यकाल में उठाया मामला

शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए सरयू राय ने स्पीकर को बताया कि 27 फरवरी को एक समुदाय विशेष की ओर से उनके विधानसभा क्षेत्र के गोलमुरी नानकनगर में आयोजित चंगाई सभा के विरोध में जनसमूह उठ खड़ा हुआ. इसके चलते वहां सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. श्री राय ने कहा कि चंगाई सभा का आयोजन बिना अनुमति के कराये जाने से जनमानस में भ्रम पैदा हो गया कि इस कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. इस कारण लोगों की भीड़ इसके विरोध में उमड़ पड़ी और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गयी. श्री राय ने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. क्षेत्र में अभी भी तनाव व्याप्त है.

इसे भी पढ़ें –Jamshedpur: उपलब्धियाें से भरा रहा पूर्वी स‍िंंहभूम के डीसी के रूप में सूरज कुमार का कार्यकाल, इन कार्यों को पूरा नहीं कर पाने का रहेगा मलाल 

Related Articles

Back to top button