JharkhandPalamu

#Palamu : ओवरटेक करने में बिगड़ा संतुलन, दो मालवाहक वाहन भिड़े, ट्रक चालक की मौत

Palamu: NH-98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर शनिवार रात ओवरटेक करने के दौरान दो बड़े मालवाहक वाहन आपस में भिड़ गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के चालक की वाहन में ही मौत हो गयी.

हादसे के काफी देर बाद चालक का शव ट्रक से बाहर निकाला गया. रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

जानकारी के अनुसार रात 9 से 10 बजे के बीच नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडा सूर्य मंदिर के सामने ट्रक और टेलर मे सीधी टक्कर हो गयी. इससे ट्रक चालक पवन कुमार यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें : #HemantSoren ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ; रामेश्वर उरांव, आलमगीर व भोक्ता ने ली मंत्री पद की शपथ

इसी बीच आकर एक पिकअप भी पलट गयी

दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, लोग दोनों वाहनो को देख ही रहे थे कि एक भूसा से लदी पिकअप वहां आयी और दस कदम की दूरी पर आकर पलट गयी, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ.

घटना की सूचना मिलने पर नावा बाजार थाना प्रभारी राकेश कुमार रवि मौके पर पहुंचे. साथ ही राहत कार्य शुरू करते हुए चालक के शव को बाहर निकाला.

थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद चालक के शव उसके परिजनों को सौप दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : हाथ से सत्ता जाते ही केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड समेत 4 राज्यों के 6 कोल ब्लॉक आवंटन रद्द किये

घटना कैसे हुई?

बताया जाता है कि डालटनगंज की ओर से आ रहे ट्रक के ओवर टेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से औरंगाबाद की ओर से आ रहे रहे ट्रेलर से टक्कर हो गयी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के पहिये ट्रेलर के बीच वाले हिस्से में फंस गया. चालक को निकलने तक का मौका नहीं मिला.

मौत के बाद चालक का शव काफी देर तक वाहन में ही फंसा रहा. घटना के बाद टेलर के चालक सहचालक मौके से भागने में सफल रहे.

यूपी का रहनेवाला था चालक

वहीं पिकअप के चालक को पब्लिक ने पकड़ कर रखा था, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भी घटनास्थल से फरार हो गया .

मृतक पवन कुमार यादव ग्राम भटेवरा, थाना विंध्याचल, जिला मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था और गाड़ी छत्तीसगढ़ की बतायी जा रही है. नावाबाजार पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें : जनता का आभार व्यक्त करने के दौरान विधायक ढुल्लू महतो के बिगड़े बोल, कहा – जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में देंगे जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button