National

गीतकार गुलजार का #CAA_NRC पर तंज, कहा, दिल्लीवालों से डरने की जरूरत है, पता नहीं कौन सा नया कानून ले आयें

MumbaI : गीतकार गुलजार ने CAA और NRC को लेकर कहा कि दिल्लीवालों से डरने की जरूरत है. संशोधित नागरिकता कानून (CAA ) के बढ़ते विरोध के बीच गीतकारऔर फिल्म निर्माता गुलजार ने शनिवार को कहा कि इन दिनों उन्हें दिल्लीवालों से डर लगता है.  उन्होंने कहा कि यह कोई नहीं जानता कि दिल्लीवाले कौन सा कानून ले आयें.

गुलजार अमर उजाला द्वारा आयोजित साहित्य पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे.  समारोह में गुलजार ने अपने भाषण के क्रम में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, मैं आपको मित्रों संबोधित करने वाला था, लेकिन फिर मैं रुक गया.  उनका इशारा जाहिर तौर पर पीएम मोदी की ओर था.

इसे भी पढ़ें : #PM_Modi ने मन की बात में कहा, आज के युवा व्यवस्था को पसंद करते हैं, अराजकता, अस्थिरता को नहीं  

संपादकीय सलाहकार यशवंत व्यास  उनसे मिलने आये तो वह डर गये थे

आंधी और माचिस जैसी फिल्मों के निर्देशक गुलजार ने इस क्रम में कहा कि जब उनके मित्र और अमर उजाला समूह के संपादकीय सलाहकार यशवंत व्यास दिल्ली से उनसे मिलने के लिए आये तो वह डर गये थे.  इस पर गुलजार ने हंसते हुए कहा, इन दिनों आप नहीं जानते कि दिल्ली वाले क्या कानून ला देंगे. उन्होंने यह बात  इन दिनों देश में चर्चित CAA और NRC के संदर्भ में कही.

जान लें कि देश भर में CAA और NRC को लेकर विरोध- प्रदर्शन और साथ ही समर्थन जारी हैं.  एक तरफ कांग्रेस इसके विरोध में रैली निकालती है, वहीं भाजपा भी कई जगहों पर इसके पक्ष में रैलियां निकाल रही है.  असम में  एक रैली में राहुल गांधी ने संशोधित नागरिकता कानून का हवाला देते हुए कहा, मुझे डर है कि असम भाजपा की नीतियों के चलते कहीं हिंसा के रास्ते पर पर लौट न जायें.  कहा कि भाजपा और RSS को असम एवं पूर्वोत्तर की संस्कृति, भाषा और पहचान पर हमला नहीं करने दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : #Petroleum_Minister धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, भारत में केवल वही रह सकते हैं जो भारत माता की जय बोलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button