Jharkhand Vidhansabha Election

#Palamu: अंतिम दिन 65 नामांकन, पांच सीटों पर 103 हुई प्रत्याशियों की संख्या

Palamu: पलामू के पांच विधानसभा सीटों पर बुधवार को अंतिम दिन 65 नामांकन दाखिल किये गये. पांकी सीट के लिए 10 और डालटनगंज और विश्रामपुर सीट के लिए क्रमशः 11 एवं 13 नामांकन दाखिल किये गये. इसी तरह हुसैनाबाद सीट के लिए 20 और छतरपुर सीट के लिए 11 नामांकन दाखिल हुए.

इसके साथ ही डालटनगंज और विश्रामपुर में 23-23 और पांकी में 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. हुसैनाबाद सीट के लिए 26 और छतरपुर सीट के लिए 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हो गये हैं.

इस तरह पांचों विधानसभा सीट मिला कर उम्मीदवारों की संख्या 103 हो गयी है. 14 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 नवंबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे. पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा.

इसे भी पढ़ें – BJP और AJSU गठबंधन पर संशय बरकरार, JMM के पूर्व विधायक अकील अख्तर अब सुदेश के साथ

डालटनगंज सीट: भाजपा के आलोक चौरसिया, जदयू के शैलेंद्र कुमार शैलू, एनसीपी के विजेता शर्मा, शिवसेना के संतोष कुमार दुबे एवं निर्दलीय दिनेश कास्यकार, रामसुंदर मुंडा, संजय कुमार सिंह, अनुज कुमार ठाकुर, ब्रजेश कुमार, महेंद्र सिंह एवं अरूण तिवारी नामांकन पत्र दाखिल किया.

पांकी सीट: भाजपा से शशिभूषण मेहता, कांग्रेस से देवेंद्र कुमार सिंह, लोजपा से रामदेव प्रसाद यादव, बसपा से मो. आलम, टीएमसी से सुरेंद्र यादव, राष्ट्रीय महिला पार्टी से लूवंती कुमारी तथा निर्दलीय कामता ठाकुर, राजन कुमार, मुमताज अहमद खान एवं नीरज कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

विश्रामपुर: बीजेपी से रामचंद्र चंद्रवंशी, कांग्रेस से चंद्रशेखर दुबे, झाविमो से अंजू सिंह, आप से मसरूर अहमद खान, सपा से मधेश्वर मेहता, भाकपा माले रेड़ स्टार से अनिल मिस्त्री, नेशनल यूथ पार्टी से ब्रजेश प्रसाद यादव एवं निर्दलीय लक्ष्मण सिंह, सुनील पांडेय, अमृत शुक्ला, सुंदर साह, गीता मेहता एवं रामचंद्र राम द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल किया गया.

छतरपुर सीट: भाजपा से पुष्पा देवी, आजसू से राधाकृष्ण किशोर, राजद से विजय कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से अवधेश राम, बसपा से विरेन्द्र कुमार पासवान, लोजपा से शशिकांत कुमार, सपा से नरेश कुमार भारती, सीपीआई से जनेश्वर राम, जयप्रकाश जनता दल से सुमित्रा पासवान और निर्दलीय बसंत कुमार ज्योति एवं राहुल कुमार राम ने नामांकन दाखिल किया.

हुसैनाबाद सीट: आजसू से विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, लोजपा से आनंद प्रताप सिंह, जेवीएम से विरेन्द्र कुशवाहा, आप से कन्हैया कुमार, भाजपा से बिना सिम्बल के विनोद सिंह, निर्दलीय प्रफुल्ल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, कृष्णा राम, सूर्या सोनल सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, विवेकानंद सिंह, नरेश कुमार पासवान, अजय कुमार गुप्ता, रामनरेश राम, लोकेश प्रसाद सिंह, रजनीश कुमार रजक, सुनिल कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, लोकनाथ यादव और श्रवण कुमार ने नामांकन दाखिल किया.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection पलामू: BJP उम्मीदवारों के पक्ष में CM ने की तीन सभा, कहा- एनडीए छोड़, बाकी सब चोर

Related Articles

Back to top button