
Ranchi: पूर्व विधायक सह जेएमएम के केंद्रीय सचिव अकील अख्तर जेएमएम की प्रथामिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया और आजसू का दामन थाम लिया है. अकील अख्तर आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो की उपस्थिती पार्टी में शामिल हुए. अकील अखतर के साथ पाकुड़ जिले से आये जेएमएम के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं तथा पदाधिकारियों ने भी आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
अकील अख्तर पाकुड़ विधानसभा 2009 में जेएमएम की टिकट पर चुनाव जीते थे. 2014 के विधानसभा चुनाव में भी जेएमएम उम्मीदवार के रूप में इन्होंने चुनाव लड़ा था. और उन्हें 65272 वोट मिले थे, वे दूसरे स्थान पर रहे थे. जबकि इस सीट से कांग्रेस के आलमगीर आलम ने 83338 वोट लकर में अकील को मात दी थी.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: 2019 के विधानसभा चुनाव में कई हैं ऐसे नेता जो जातो गंवाये और भातो नहीं खाये!
बीजेपी का बयान आते ही गठबंधन पर जारी कर देंगे बयान – सुदेश
मौके पर आजसू सुप्रिमो ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर अभी भी बातचीत का सिलसिला जारी है. उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा की ओर से गठबंधन को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया जाता है, तब तक उनकी पार्टी की ओर से भी इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता.
साथ ही सुदेश से कहा कि भाजपा की ओर से जैसे ही आधिकारिक बयान आएगा, आजसू पार्टी की ओर से भी स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी. उन्होंने लोहरदगा में भाजपा की ओर से सुखदेव भगत को उम्मीदवार बनाए जाने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि, हुसैनाबाद और छतरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भी आजसू पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल कराया गया है.
इसे भी पढ़ें – #BJP: 10 सीटिंग MLA के कटे टिकट जिसमें पांच ST, तीन SC और एक OBC, जेनरल का टिकट पत्नी को शिफ्ट




