JharkhandLead NewsRanchi

संगठनों ने उठायी मांग, भारत न्यूजीलैंड मैच जरूरी तो प्राइमरी स्कूल का खुलना भी जरूरी

Ranchi : पिछले डेढ़ साल से जारी कोरोना काल में झारखंड के प्राथमिक स्कूल बंद हैं. अब भी प्राथमिक स्कूल से लेकर पांचवीं क्लास तक के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे. घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा के भरोसे आगे बढ़ना उनके लिये चुनौती साबित हो रही है. झारखंड के मजदूर और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस पर चिंता जतायी है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi के सुकुरहुट्टू में बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 103 करोड़ का टेंडर निकला, जानें-फर्स्ट फेज में क्या-क्या काम होंगे

एक्टू मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव भुवनेश्वर केवट के मुताबिक राज्य में 8000 से अधिक प्राथमिक स्कूलों में ताला लगा है. एक लाख से अधिक बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे. इस पर संज्ञान लेने को कोई तैयार नहीं. पर इसके विरूद्ध 19 नवम्बर को झारखंड सरकार हजारों दर्शकों को क्रिकेट मैच देखने के लिए जेएससीए स्टेडियम को खोलने को तैयार है. कोरोना प्रोटोकाल की इसमें धज्जियां उड़नी तय है. यह अन्याय है. पहले 50 फीसदी क्षमता के साथ स्टेडियम खोलने की बात हुई. फिर अचानक से 38 हजार से अधिक दर्शकों को इंट्री देने को सरकार तैयार हो गयी. ब्लैक में टिकट बिके. खूब खेला हुआ. पर इन सबसे इतर स्कूल खोलने को सरकार रेडी नहीं हो रही. मैच के लिये कोई विरोध नहीं है. मैच जरूरी है तो पढ़ाई भी जरूरी है. सरकार स्कूल खोलने के मसले पर भी जल्द से जल्द फैसला करे. बच्चों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ इस प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से तारा प्रभात मैदान पहुंचने की अपील की गयी है.

इसे भी पढ़ें : रूपा तिर्की मौत मामला : जांच कर रहे आयोग के अध्यक्ष ने कहा- रिपोर्ट सौंपने के बाद सरकार को करनी है कार्रवाई, कोर्ट से कोई सरोकार नहीं

Related Articles

Back to top button