Education & Career

#General_Insurance कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर बनने का मौका

Ranchi: जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने विभिन्न कार्यक्षेत्रों और विषयों में असिस्टेंट मैनेजर के 25 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा है. इन 25 पदों में से 11 पद अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हैं. जीआइसी की ओर से विभिन्न पदों के लिए योग्यता आदि की जानकारी साझा कर दी गयी है. इच्छुक व योग्यता रखनेवाले उम्मीदवार 11 सितंबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – #JEE_Main: बदले पैटर्न के साथ रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 की जगह 20 ही होंगे ऑब्जेक्टिव

इन विभागों में होनी हैं नियुक्तियां

असिस्टेंट मैनेजर के तहत फाइनेंस या अकाउंट विभाग में 9 पद हैं. यहां आवेदन करने के लिए बीकॉम में 60 फीसदी अंक होना आवश्यक है. इसी तरह इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में कुल 2 पद हैं. यहां आवेदन करने के लिए प्रथम श्रेणी के साथ कंप्यूटर साइंस/आइटी में बीई या बीटेक की डिग्री हो. एमसीए डिग्रीधारी भी आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा लीगल डिपार्टमेंट में 6 पद हैं, जिसके लिए एलएलबी डिग्री होनी चाहिए. वहीं ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 1, सिविल इंजीनियरिंग में 1, एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में 2 और मरीन इंजीनियरिंग में 1 पद है. तीनों विषयों में आवेदन के लिए संबंधित विषय में बीइ-बीटेक डिग्री होनी चाहिए. कंपनी सेक्रेटरी का एक पद है. जिसके लिए ग्रेजुएशन के साथ सीएस या सीएस इंटर पास होना जरूरी है. हिंदी में भी एक पद है. इसके लिए हिंदी में पीजी होना आवश्यक है. वहीं स्नातक स्तर पर इंग्लिश विषय पढ़ा हो. या फिर इंग्लिश में पीजी डिग्री हो और स्नातक स्तर पर हिंदी एक विषय के रूप में पढ़ा हो.

न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष की आयुवाले उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं. अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी आवेदकों को पांच साल, ओबीसी आवेदकों को तीन साल और दिव्यांगों को दस साल की छूट मिलेगी.

इसे भी पढ़ें – मंदी की मार से ऑटो सेक्टर में गिरावट, #Bajaj_Auto की अगस्त में 11% बिक्री घटी

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा. ऑनलाइन परीक्षा में सफल होनेवाले उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा. लिखित परीक्षा के लिए पटना, मुजफ्फरपुर, आसनसोल, कोलकाता, सिलिगुड़ी, इलाहाबाद, लखनऊ, रांची, भोपाल, इंदौर, गुवाहाटी, दिल्ली-एनसीआर में परीक्षा केंद्र होंगे. आवेदन पत्र के साथ परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारां को 500 रुपये देने होंगे. जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा. एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए शुल्क देय नहीं है.

प्रमुख तारीखें

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख : 11 सितंबर 2019

ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तारीख : 05 अक्टूबर 2019

ऑनलाइन प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग की तारीख : 23 से 26 सितंबर 2019

इसे भी पढ़ें- #Child_Well_Being शर्मनाकः बच्चों की सेहत के मामले में झारखंड देश भर में नीचे से दूसरे स्थान पर

Related Articles

Back to top button