
New Delhi: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बाद कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार को मंगलवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. मनी लांड्रिंग के एक मामले में वह ईडी के सामने तीसरी बार सोमवार को पेश हुए थे. डीके शिवकुमार को कर्नाटक कांग्रेस का संकटमोचक माना जाता है. ईडी पिछले चार दिन से शिवकुमार से पूछताछ कर रही थी. बता दें कि INX मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम भी सीबीआई की हिरासत में हैं.
I congratulate my BJP friends for finally being successful in their mission of arresting me.
The IT and ED cases against me are politically motivated and I am a victim of BJP’s politics of vengeance and vendetta.
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) September 3, 2019
इसे भी पढ़ें – बढ़ेगा कुपोषण: सरकार ने सेविकाओं के साथ की वादा खिलाफी इसलिए 56 लाख बच्चों को नहीं मिलेगा #Albendazole
कांग्रेस ने शिवकुमार की गिरफ्तारी की निंदा की है. कांग्रेस ने कहा कि सरकार मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बदले की राजनीति के तहत कार्रवाई कर रही है. इसके अलावा डीके समर्थकों ने ईडी के दफ्तर के बाहर नारेबाजी की.
इस बीच खुद डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं अपने बीजेपी के मित्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने मुझे गिरफ्तार करने के मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया. मेरे खिलाफ आईटी और ईडी केस राजनीतिक रूप से प्रेरित है. मैं बीजेपी की बदले की कार्रवाई का शिकार हूं.’ उन्होंने पार्टी काडर से अपील करते हुए कहा, ‘मैं पार्टी काडर और समर्थकों से अपील करता हूं कि वे कतई भी निराश न हों, मैंने कुछ भी गैर-कानूनी नहीं किया है. मेरा भगवान और देश की न्यायपालिका में पूरा भरोसा है. मुझे विश्वास है कि मैं इस बदले की कार्रवाई के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी तौर पर जीत दर्ज करूंगा.’
इसे भी पढ़ें – #Child_Well_Being शर्मनाकः बच्चों की सेहत के मामले में झारखंड देश भर में नीचे से दूसरे स्थान पर
क्या है मामला
कर्नाटक विधानसभा के सदस्य शिवकुमार 30 अगस्त को पहली बार ईडी के सामने पेश हुए थे. गत गुरुवार को कर्नाटक हाइकोर्ट ने ईडी के समन को चुनौती देने वाली शिवकुमार की याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्हें एजेंसी के सामने पेश होना पड़ा था. शिवकुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि 2017 में गुजरात की राज्यसभा सीटों पर चुनाव के दौरान विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाने के कारण राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उनपर कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में है ‘चूहों की सरकार’, सबको चूहेदानी में पकड़कर गंगा पार छोड़ेगी झामुमो : हेमंत सोरेन



