Corona_UpdatesJharkhandRanchi

#Covid_19india: RIMS में ओपीडी सेवा अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi: रिम्स प्रबंधन ने अगले आदेश तक ओपीडी सेवा पर रोक लगा दी है. इससे रिम्स के इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ सकती है.

इसके लिए सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को विभाग में मौजूद जूनियर और सीनियर डॉक्टरों की सूची रिम्स अधीक्षक को सौंपने के आदेश दिये गये हैं. विभागाध्यक्षों को डॉक्टरों की सूची तीन पालियों के हिसाब से बांटकर देनी है.

यह आदेश रिम्स के सभी पराक्लिनिकल,ननक्लिनिकल और क्लिनिकल विभाग के लिए जारी किये गये हैं. इसके अलावे ओपीडी में तैनात सभी नर्सों से इमरजेंसी और पेइंग वार्ड में ड्यूटी ली जायेगी.

सभी क्लिनिकल विभागाध्यक्ष, नोडल पदाधिकारी और उपाधीक्षक प्रतिदिन 12:30 बजे कार्यालय में बैठक करेंगे.

इसे भी पढ़ें : #Corona: झारखंड भी 31 मार्च तक लॉकडाउन, आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी

सीनियर डॉक्टरों के जिम्मे डॉक्टरों की उपस्थिति

प्रबंधन की ओर से जारी निर्देश में इमरजेंसी में डॉक्टरों की उपस्थिति की जिम्मेदारी सीनियर डॉक्टरों को सौंपी गयी है. विभागों की ओर से जारी ड्यूटी रोस्टर समान्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये किया गया है.

यह इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर एक महीने के लिए विभागों द्वारा बनाये जाएंगे. ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से डॉक्टर कोरोना रोग के नोडल पदाधिकारी डॉ ब्रजेश मिश्रा को रिपोर्ट करेंगे.

इसे भी पढ़ें : पलामू : संभावित कोरोना पीड़ित दंपति हुसैनाबाद में मिला, आइसोलेशन वार्ड में रखे गये, जांच के लिए सेम्पल भेजा गया

रिम्स के सभी डॉक्टरों की छुट्टी पहले से ही है रदद्

रिम्स प्रबंधन ने कोरोना को देखते हुए पहले ही डॉक्टरों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है. डॉक्टर बिना किसी अतिआवश्यक कारण के छुट्टी में नहीं जा सकेंगे. आइसोलेशन वार्ड में मरीज प्रतिदिन जांच के लिए पहुंच रहे हैं.

रविवार को शैक्षणिक भ्रमण से लौटे 50 छात्र एहतियात के तौर पर रिम्स जांच के लिये पहुंचे थे. किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाये गये.

इसे भी पढ़ें : #Corona: झारखंड और तमिलनाडु में सुबह पांच बजे तक के लिए बढ़ाया गया जनता कर्फ्यू, देश के 75 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button