Main SliderNational

#Corona: झारखंड और तमिलनाडु में सुबह पांच बजे तक के लिए बढ़ाया गया जनता कर्फ्यू, देश के 75 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन

Ranchi/New Delhi: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री की अपील पर रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लगाये गये जनता कर्फ्यू को झारखंड और तमिलनाडु की सरकारों ने सोमवार सुबह पांच बजे तक के लिए बढ़ा दिया है.

झारखंड सरकार के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी की ओर से रविवार को राज्य के सभी उपायुक्तों के नाम जारी आदेश में कहा गया है, “कृपया यह सुनिश्चित करें कि रात्रि 9 बजे के पश्चात भी दिन में लागू व्यवस्था कायम रहे.”

उक्त पत्र के आलोक में कई जिला प्रशासन विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने में जुट गये हैं.

इसे भी पढ़ें : निगम की लापरवाही ने बर्बाद किये सरकार के 18 करोड़, कांके स्थित स्लॉटर हाउस पड़ा है बेकार

75 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन

कोरोना महामारी के बढ़ते मामले देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कोरोना प्रभावित 75 जिलों को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया.

इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं मिलेंगी। रेल सर्विस, मेट्रो सर्विस और बस सर्विस इस दौरान बंद रहेगी. दिल्ली मेट्रो ने इसकी पुष्टि कर दी है. उन्होंने बताया कि 31 तक दिल्ली मेट्रो पूरी तरह बंद रहेगी.

यह आदेश रविवार को कैबिनेट सचिव ने जारी किया है.उन्होंने बताया कि पाबंदी उन 75 जिलों में लगायी गयी है जहां पर कोरोना पॉजेटिव मामले सामने आये हैं.

31 मार्च तक अब गैर जरूरी यातायात पर अब 31 मार्च तक के पाबंदी लगा दी गयी है. इस दौरान कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी. साथ ही मेट्रो का परिचालन भी सीमित होगा.

इसे भी पढ़ें : दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को स्कूल से निकाले जाने पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, यह बर्दाश्त के काबिल नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button