
Saraikela : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर 2 स्थित 111 सेव लाइफ अस्पताल के प्रबंधक डॉ ओपी आनंद को रविवार देर शाम आरआईटी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड में भी महामारी घोषित होगी ब्लैक फंगस, अब तक 27 मरीज
स्वास्थ्य मंत्री पर दिए गए विवादित टिप्पणी के बाद सुर्खियों में आए डॉक्टर आनंद को जिला पुलिस देर शाम हिरासत में लेकर अपने साथ सरायकेला ले गयी. गिरफ्तारी की जानकारी कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने फोन पर दी.
इसे भी पढ़ेंः देवघर में कोरोना से 2 की मौत, 64 नये मरीज मिले
डॉ आनंद पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग किए जाने का मामला आरआईटी थाने में दर्ज किया गया था. इसके तहत धारा 340, 341, 323, 304, 353, 506 और 188 के तहत मामले दर्ज किए गए थे. उसी आधार पर रविवार उनकी गिरफ्तारी की गयी है.
गौरतलब है कि बीते शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर दिए गए विवादित टिप्पणी के बाद लगातार डॉक्टर ओपी आनंद सुर्खियों में बने हुए थे.
इसे भी पढ़ेंः लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते पाये गये दो दुकानों के तीन संचालकों पर केस दर्ज




