JharkhandRanchi

31 में से 14 विभाग ही सिंगल विंडो से जुड़े, निवेश कम होने के कारण दो विभागों को सिस्टम से हटाया

  • स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग और गृह विभाग को इस साल सिंगल विंडो सिस्टम से हटा दिया गया
  • पिछले साल दोनों विभागों में कई लाइसेंस के आवेदन आयें थे, अब काम रुका है
  • 2015 में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया था
  • 17 विभागों को अब तक नहीं जोड़ा गया सिंगल विंडो से

Chhaya

Ranchi: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत सरकार ने राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया. सिंगल विंडो सिस्टम राज्य के व्यापारियों को एक ही स्थान पर सारी सुविधाएं देने के लिए बनाया गया था. योजना साल 2015 में लागू की गयी. लेकिन चार साल हो जाने के बाद भी राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम सही से लागू नहीं किया गया है. जिन विभागों में योजना लागू है वहां सही से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा. सिंगल विंडो सिस्टम के तहत ईएनवाइ ( अरनेस्ट एडं यंग ) नामक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी को कार्यभार दिया गया है. ईएनवाई एजेंसी ही सरकार के सभी 31 विभागों, बोर्ड निकाय, निगम, जिला प्रशासन के साथ समांजस्य स्थापित कर उद्योगों के लिए काम करती है. एजेंसी उद्योग निदेशालय के अंतर्गत है, लेकिन जानकारी मिली है कि एजेंसी की अनुशंसाओं पर विभाग तत्परता से कार्य नहीं करता. सिस्टम के लिए एडवांटेज झारखंड बेवसाइट भी साल 2015 से कार्यरत है.

इसे भी पढ़ें – #BJP प्रदेश अध्यक्ष को सरयू राय की सलाह : घर-घर कमल हो जनसंपर्क का नारा, गिलुआ ने कहा था- चलेगा घर-घर रघुवर अभियान

मात्र 14 विभागों में ही सिंगल विंडो के तहत हो रहा काम

ईएनवाई एजेंसी के जिम्मे सिंगल विंडो के तहत आनेवाले कार्यों का निष्पादन करना है. पिछले साल से राज्य में सिंगल विंडो के तहत मात्र 14 विभागों में ही कार्य हो रहा है. जबकि सरकार के पास 31 विभाग है. इन विभागों में वाणिज्य कर विभाग, श्रम और प्रशिक्षण विभाग, भूमि सुधार राजस्व विभाग, आइटी और ई गवर्नेंस, जल संसाधन विभाग, शहरी विकास और भवन निर्माण विभाग, खाद्य आपूर्ति और जन वितरण विभाग, सड़क निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उत्पाद विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग शामिल हैं. इसके साथ ही अग्नि सेवा निदेशालय, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जियाडा, जेबीभीएनएल, रांची नगर निगम, डीवीसी और जूसको भी सिंगल विंडो के तहत कार्यरत हैं.

इसे भी पढ़ें – #Economic_Recession: अब माइनिंग सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा, जा सकती है 2,60000 लोगों की नौकरी

स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग और गृह विभाग को हटा दिया गया

एजेंसी के अधिकारियों से जानकारी मिली की हर साल डीपीआइआइटी ( केंद्र सरकार संचालित ) की ओर से ही बिजनेस रिफॉमर्स एक्शन प्लान ( बीआरएपी ) बना कर दिया जाता है. साल 2018 के लिए जो बीआरएपी बनायी गयी, उससे स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग और गृह विभाग को हटा दिया गया. जबकि स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के अंतर्गत कई प्ले स्कूल खोलने के लिए आवेदन आये. वहीं गृह विभाग अंतर्गत पेट्रोलियम, वाहन समेत अन्य व्यापारों के लिए लाइसेंस के आवेदन आये थे. दोनों ही विभागों के काम सिंगल विंडो के तहत नहीं किये जा रहे. भले ही आपदा प्रबंधन विभाग को सिंगल विंडो में शामिल किया गया है, लेकिन एजेंसी से ही जानकारी मिली कि फिलहाल आपदा प्रबंधन विभाग में योजना तहत कोई काम नहीं किया जा रहा. जानकारी दी गयी कि सिंगल विंडो तहत सभी विभागों को इससे जोड़ना चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं होने के कारण काम नहीं हो पा रहा. जिन क्षेत्रों में निवेश अधिक है, उन विभागों को ही योजना में शामिल किया जा रहा. नहीं तो विभागों को योजना से निकाल दिया जा रहा.

सिंगल विंडो में योजना बनी लेकिन अब काम नहीं हो रहा

गृह विभाग, स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग और स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत हेल्थ क्लिनिक एस्टेबलिशमेंट एक्शन पर सिंगल विंडो के तहत कई योजनाएं एजेंसी ने बनायी. पिछले साल ये सभी विभाग सिंगल विंडो में शामिल थे. लेकिन इस साल नहीं हैं. पिछले साल जो आवेदन आये हैं, अब उन पर काम नहीं हो रहा. जबकि एजेंसी से जानकारी मिली है इन तीनों विभाग के लिए सिंगल विंडो के तहत कई योजनाएं भी बनायी गयी थीं. इन विभागों को ही हटा दिये जाने के कारण न ही आवेदनों पर और न ही योजनाओं पर काम हो रहा.

इसे भी पढ़ें – #UAPA: मसूद अजहर, दाऊद इब्राहिम, हाफिज सईद और लखवी आतंकियों की नयी लिस्ट में शामिल, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

Related Articles

Back to top button