Crime NewsJharkhandSimdega

भाजपा नेत्री का पुत्र सिमडेगा से हुआ अगवा, राउरकेला से हुआ बरामद

Simdega : सदर थाना क्षेत्र के बंगरू निवासी 14 वर्षीय एक बालक का शुक्रवार को सुबह 10 बजे के करीब अपहरण कर लिया गया था. बालक को शुक्रवार को ही चार बजे के करीब राउरकेला बस स्टैंड से पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बंगरू निवासी भाजपा महिला मोरचा की महामंत्री सावित्री देवी के 14 वर्षीय पुत्र सूरज कश्यप का अपहरण कर लिया गया था.

इसे भी पढ़ें- भारी मात्रा में विस्‍फोटक बरामद,अवैध पत्‍थर खदान संचालक गिरफ्तार

सामान खरीदने दुकान जा रहा था सूरज, अपराधियों ने कर लिया अगवा

गांव में ही शुक्रवार को सूरज कश्यप अपने घर से गांव की ही एक दुकान में कुछ सामान लेने जा रहा था. इसी क्रम में तालाब के पास एक सफेद रंग की मारूति ओमनी खड़ी थी, जिसमें छह लोग सवार थे. ओमनी से उतरकर एक व्यक्ति सूरज के पास आया. इसके बाद सूरज को कुछ पता नहीं कि वह कैसे मारूति में बैठा तथा कैसे राउरकेला पहुंच गया. सूरज कश्यप को राउरकेला में रेलवे स्टेशन के निकट ही अपहर्ता छोड़कर चाय-नाश्ता या अन्य काम के लिए कहीं गये थे. इसी क्रम में ट्रेन की आवाजाही की आवाज सुनकर सूरज की आंखें खुल गयीं. गाड़ी में उस वक्त कोई नहीं था. वह दरवाजा खोलकर लोगों से पूछते हुए बस स्टैंड की ओर दौड़ने लगा. वह बस स्टैंड पहुंचकर रोने लगा. इसी बीच एक पुलिस का जवान वहां आया तथा सूरज को अपने संरक्षण में लेकर उससे पूछताछ करने लगा. सूरज ने सारी बातें बतायीं. इसके बाद पुलिस ने सूरज के माता को फोन किया. फोन से बात होने पर शनिवार की सुबह सूरज के परिजन राउरकेला जाकर सूरज को अपने साथ लेकर सिमडेगा आये. थाना में घटना की जानकारी सावित्री देवी ने दी. सावित्री देवी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनका जमीन विवाद चल रहा है.

Related Articles

Back to top button