Business

नये मोटर वाहन कानून हुआ लागू तो बढ़ गयी वाहन बीमा की ऑनलाइन बिक्री

New Delhi : नये मोटर वाहन कानून के अमल में आने के बाद वाहन बीमा की ऑनलाइन बिक्री दोगुनी से अधिक बढ़ गयी है. बीमा संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी PolicyBazaar.com ने यह जानकारी दी है.

इसे भी पढ़ें- #NewTrafficFine : देखिये VIDEO, फाइन वसूलने के बहाने पुलिस कर रही अपराधियों जैसा सलूक

रोजाना करीब 30 हजार वाहन बीमा की हो रही बिक्री

कंपनी ने कहा कि पिछले तीन दिनों में बिके वाहन बीमा में 90 प्रतिशत ऐसे लोगों ने खरीदे हैं जिनके वाहन बीमा की वैधता समाप्त हो चुकी थी.

कंपनी के मुख्य कारोबार अधिकारी (साधारण बीमा) तरुण माथुर ने बताया कि नये कानून के अमल में आने के बाद हम रोजाना करीब 30 हजार वाहन बीमा बेच रहे हैं. यह पहले की तुलना में दोगुना से अधिक है.

इसे भी पढ़ें- 1 अरब के लोन के पीछे की असली कहानी!

उपभोक्ता जुर्माने में भारी वृद्धि को लेकर सजग

उन्होंने कहा कि वैधता समाप्त हो गये बीमा को नवीकृत कराये जाने का बिक्री में सर्वाधिक योगदान है. माथुर ने कहा कि मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 यातायात नियमों को लेकर सकारात्मक बदलाव है.

पिछले तीन दिन में बीमा में भारी बिक्री से पता चलता है कि उपभोक्ता जुर्माने में भारी वृद्धि को लेकर सजग हैं और सक्रियता से अपने वाहनों का बीमा करा रहे हैं. एक आकलन के हिसाब से देश में 19 करोड़ पंजीकृत वाहनों में सिर्फ 8.26 करोड़ का बीमा है.

Related Articles

Back to top button